लाइव न्यूज़ :

शराब बनाने के लिए खरीदा था ई-कॉमर्स वेबसाइट से जहरीला सांप, खुद बन गई शिकार  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 23, 2018 23:10 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने इस सांप से शराब बनाने का सोचा था। चीन में सांप से शराब बनाने की चलन बहुत पहले से चली आ रही है। इस सांप को जुआनजन से खरीदा गया था।

Open in App

चीन की एक महिला की मौत सांप काटने से हो गई। शानशी प्रांत में रहने वाली इस महिला की मौत पिछले मंगलवार को हुई थी। हालांकि महिला की मौत सांप काटने के कुल आठ दीनों के बाद हुई थी। चाइनीज सामाचार एजेंसी शिंहुआ के रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने इस जहरीले सांप को ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा था। ये जहरिला सांप क्रैत था जिसके पालना कई जगहों पर मना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने इस सांप से शराब बनाने का सोचा था। चीन में सांप से शराब बनाने की चलन बहुत पहले से चली आ रही है। इस सांप को जुआनजन से खरीदा गया था। जुआनजन एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है जहां रेंगने वाले जीव मिलते हैं। हालांकि ऑनलाइन सांप या दूसरे जंगली जानवर बेचना अवैध है।

सांप को लोकल कुरियर कंपनी के द्वारा डिलीवर किया गया था। पूछे जाने पर कुरियर कंपनी ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नही थी कि डब्बे के अंदर सांप था। मृत महिला की मां ने कहा कि उनकी बेटी इस सांप से ओषधि वाली शराब बनाने वाली थी। 

इस ओषधि वाली शराब बनाने के लिए सांप को अल्कोहल में डुबोया जाता है। इस शराब को पीने से शरीर को ताकत मिलती है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सांप को महिला के घर के से बरामद कर लिया है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल