लाइव न्यूज़ :

24 साल की लड़की का वजन केवल 20 किलो! लेकिन ऐसा क्यों, चीन की इस दर्दनाक कहानी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2019 16:12 IST

चीन की इस लड़की की कहानी ने सोशल मीडिया सहित पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस लड़की का नाम वू हुयान है। इसकी उम्र 24 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की 24 साल की लड़की वू हुयान की कहानी पूरी दुनिया में वायरल हुईबीमार भाई के इलाज के लिए पैसे बचाते हुए खुद हुई बीमार, केवल चावल और मिर्च खाती थी लड़की

चीन की बात आते ही चमचमाता बीजिंग शहर, साफ-सुथरी सड़कें और काम करते लोगों की छवि दिमाग में सबसे पहले आती है। हालांकि, अब चीन की 24 साल की एक लड़की की कहानी पूरी दुनिया में वायरल हो रही है जो एक अलग तस्वीर पेश कर रही है।

चीन की इस लड़की की कहानी ने सोशल मीडिया सहित पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस लड़की का नाम वू हुयान है। चीनी मीडिया के अनुसार इस लड़की को अक्टूबर महीने के शुरू में सांस लेने में परेशानी की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन फिर जो बातें सामने आई, उसने कई लोगों की आंखे नम कर दी।

चीन की 24 साल की लड़की वू हुयान की क्या है कहानी

वू हुयान दरअसल चीन के गुइयांग शहर की रहने वाली लड़की है। बीबीसी के अनुसार इस लड़की की लंबाई 4.5 फीट (137 सेंटीमीटर) है और वजन केवल 20 किलो है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसे हृदय और किडनी से जुड़ी समस्या है। दरअसल, वह पिछले कई सालों से बहुत कम और केवल चावल और मिर्च खा रही थी।

वू ऐसा इसलिए कर रही थी क्योंकि उसका भाई बीमार है और उसके इलाज के लिए वह पैसे बचा रही थी। वू का भाई मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। वू की उम्र जब 4 साल थी तभी उसकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद वू जब स्कूल में थी, तब उसके पिता की भी मृत्यु हो गई थी। माता-पिता के निधन के बाद वू और उसके भाई की देखभाल दादी और बाद में उसके एक अंकल-ऑन्टी ने की।

वू की अंकल भी उसे केवल हर महीने 42 डॉलर (29,00 रुपये) ही दे पाते थे। इसमें ज्यादातर पैसे केवल वू के भाई के इलाज में खर्च हो जाते थे। ऐसे में वू अपने लिए हर रोज के हिसाब से खाने के लिए केवल 21 रुपये बचा पाती थी। ज्यादातर समय वू चावल और मिर्च ही खाती थी।

मामला सामने आने के बाद मदद के लिए बढ़े हाथ

वू हुयान के संघर्ष की कहानी के बारे में जानने के बाद अब पूरी दुनिया से कई लोग मदद के लिए आगे आये हैं। करीब एक हफ्ते में ही बड़ी मात्रा में चंदा आने लगे और विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक करीब 114,000 डॉलर (80.8 लाख रुपये) वू के लिए आ चुके हैं।

पूरी दुनिया में इस खबर के छाने के बाद चीनी अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया। चीनी अधिकारियों ने एक बयान जारी कर बताया, वू हुयान को कम से कम 300-700 युवान (3000 से 7000 रुपये) सरकार की ओर से दी जाने लगी है। उसे इमरजेंसी रिलीफ फंड के तहत 20,000 युवान (करीब 2 लाख रुपये) भी दिये जाएंगे।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video