लाइव न्यूज़ :

स्टाफ को खंभे से बांधकर मैनेजर ने पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 3, 2021 14:21 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैनेजर अपने स्टाफ को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है । मैनेजर ने खंभे से बांधकर कर्मचारी को पीटा ।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी के मैनेजर ने अपने स्टाफ को खंभे से बांधकर पीटामैनेजर ने चोरी के आरोप में रस्सी से बेरहमी से पीटापुलिस ने आरोपी मैनेजर को किया गिरफ्तार

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक चीनी मैनेजर की बर्बरता का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है । मैनेजर ने अपने स्टाफ को चोरी के आरोप में ऐसा सलूक किया । उसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में काफी आक्रोश है । हालांकि पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है । घटना पश्चिमी रवांडा के रूटसिरो जिले की बताई जा रही है । 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कर्मचारी एक खंभे से बंधा हुआ नजर आ रहा है । वह मैनेजर की बेरहम पिटाई से जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ है जबकि  मैनेजर पास में ही खड़ा है और उससे कुछ कहता हुआ दिखता है । मैनेजर के हाथ में एक रस्सी है, जिससे वह कर्मचारी के चेहरे और सिर पर बार-बार बेरहमी से वार करता नजर आता है । इस दौरान कर्मचारी दर्द से कराह रहा होता है, लेकिन मैनेजर उसकी एक नहीं सुनता और पीटता रहता है । वीडियो में मैनेजर के अलावा एक और शख्स भी साथ में खड़ा दिख रहा है ।

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स मैनेजर और उसके साथी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे । लोगों ने रवांडा और चीनी एंबेसी से संबंधित सारे जिम्मेदारों को टैग करते हुए मेनेजर को सलाखों के अंदर डालने की बात कही । लोगों का कहना है कि अश्वेत लोगों को गोरों ने हमेशा से टॉर्चर किया है । वहीं एक यूजर ने घटना को शर्मनाक बताते हुए सवाल उठाया है कि क्या रवांडा में चीनी लोगों के लिए अलग नियम हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी