लाइव न्यूज़ :

बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारकर भागा आदमी, दूसरे दिन पता चला उसी के बीबी-बच्चे थे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2018 14:11 IST

जब पुलिस ने आरोपी को मरे हुए बच्चे और घायल महिला की तस्वीर दिखाई तो आरोपी एकदम से हैरान रह गया।

Open in App

बीजिंग, 3 अप्रैल: चीन में हिट एंड रन केस का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों चिंता का विषय बना हुआ है। चीन के रहने वाले एक शख्स झांग ने मोटरसाइकल सवार महिला और बच्चे को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह मौके पर रूक कर देखने के बजाय मौके से फरार हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा हिट एंड रन का कैसे तो आए दिन देखने को मिलते हैं, इसमें नया क्या है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

असल में चीन के शैंडॉन्ग प्रांत के ट्राईबा शहर में 22 मार्च को यह दुर्घटना हुई थी। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के  परखच्चे उड़ गए। घायल मां और बच्चे को इलाज के दौरान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी बच्चे की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी झांग को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने आरोपी झांग को मरे हुए बच्चे और घायल महिला की तस्वीर दिखा रही थी तो झांग एकदम से हैरान रह गया। दरअसल जिस महिला और बच्चे को झांग ने टक्कर मारी थी, वह कोई और नहीं बल्कि झांग की पत्नी और बच्चे ही थे। 

झांग ने पुलिस को बताया कि वो अपने एक रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ डिनर करने गया था। वहां से वो अपनी वैन में और उसकी पत्नी, बच्चे स्कूटर से घर जाने के लिए निकले थे। पार्टी में शराब पीने के कारण झांग बहुत नशे में था और उसने अपनी पत्नी और बच्चे को ही टक्कर मार दी थी। 

टॅग्स :चीनवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल