वायरल वीडियो: मछली ने पकड़ लिया समंदर में नहा रहे लड़के का प्राइवेट पार्ट, पूँछ काट कर कराया गया आजाद
By स्वाति सिंह | Updated: September 18, 2018 17:59 IST2018-09-18T17:59:28+5:302018-09-18T17:59:28+5:30
इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बीच के पास लेटा है और दर्द से कराह रहा है।

Youtube Grab
बीजिंग, 18 सितंबर: चीन के हैनन रिसॉर्ट सिटी के पास एक बीच पर स्विमिंग कर रहे एक लड़के के साथ खतरनाक हादसा हो गया। यह युवक यहां स्विमिंग करने आया था। इसी दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट एक मछली की पूंछ में उलझ गया। यह मछली काफी कांटेदार थी। लड़का दर्द से इतना परेशान हो गया कि मदद के लिए राहत और बचाव कर्मियों को बुलाना पड़ गया।
इस घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बीच के पास लेटा है और दर्द के मारे कराह रहा है।
बता दें कि यह कांटेदार मछली स्टिंग्रे फिश है इसको डेविल फिश के नाम से भी जाना जाता है। इन मछलियों की पूंछ बेहद कटीली होती हैं। इन्हें समुंद्र की सबसे खतरनाक मछलियों में माना जाता है।
चीनी वेबसाइट में Wenxuecity.com के मुताबिक तो युवक ने बताया कि जब वह स्विमिंग कर रहा था तब उसकी पैंट उस मछली के पूंछ में जा फंसी। इसके बाद युवक दर्द से कराहने लगा। पहले आसपास के लोगों ने उसे बचाने की खूब कोशिश की। लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो फायर फाइटर्स और पारामेडिकल को बुलाया गया। उन्होंने युवक को बचाने के लिए मछली की पूंछ कैंची से काट दी।