चीन: गर्मी का जबरदस्त कहर, महिला ने कार की बोनट पर पकाईं मछली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 7, 2018 16:56 IST2018-06-07T16:56:11+5:302018-06-07T16:56:11+5:30

 गर्मी का कहर जारी है, हर कोई इससे खासा परेशान सा भी नजर आ रहा है। वहीं, चीन में भी गर्मी का कहर कुछ ऐसा है ही यहां एक महिला ने कार के बोनट पर मछली ही बना डाली है।

china a woman in china in a heat of 40 degrees celsius cooked fish on the bonnet of the car | चीन: गर्मी का जबरदस्त कहर, महिला ने कार की बोनट पर पकाईं मछली

चीन: गर्मी का जबरदस्त कहर, महिला ने कार की बोनट पर पकाईं मछली

बीजिंग, 7 जून :  गर्मी का कहर जारी है, हर कोई इससे खासा परेशान सा भी नजर आ रहा है। वहीं, चीन में भी गर्मी का कहर कुछ ऐसा है ही यहां एक महिला ने कार के बोनट पर मछली ही बना डाली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में गर्मी किस कदर है। 

दरअसल चीन का यह मामला कुछ ऐसा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक चाईनीज अख़बार 'पीपुल्स डेली' ने इससे जुडी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक महिला कार के बोनट पर मछली पका रही है। ट्वीट  में लिखा है कि चीन के पूर्वी बिंझाउ में तापमान 40  डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान इतना अधिक है कि एक महिला ने तो यहाँ कार के बोनट पर मछली भी पका ली है। 


तस्वीर में आप देख सकते हैं कि महिला  ने कार के बोनट पर सात से आठ मछली रखीं हैं और उसके बाद उसने ठीक वैसे ही उसको  पकाना शुरू कर दिया जैसे की हम अपने घर में फ्राइंग पेन में बनाते समय करते हैं।  उसने मछली को उलट पलट करना शुरू कर दिया।

उसके बाद आप देख सकते हैं की महिला ने मछली को चॉपस्टिक से पकड़ रखा है जिसमे ऐसा लग रहा है कि मछली पक चुकी है। हालांकि ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है इससे पहले भी एक शख्श ने ओडिशा के तीलगढ़ में रोड पर अंडा पकाया था।  उस समय ओडिशा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था।

Web Title: china a woman in china in a heat of 40 degrees celsius cooked fish on the bonnet of the car

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weirdअजब गजब