वायरल हुआ नागपुर पुलिस का ट्वीट, चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से पूछा- कहां हो, बताओ, चालान नहीं काटेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 17:13 IST2019-09-09T17:13:59+5:302019-09-09T17:13:59+5:30

इसरो ने कहा है कि वह ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।  चंद्रयान-2 में एक ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं। लैंडर और रोवर की मिशन अवधि एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिनों के बराबर है।

Chandrayaan 2: Nagpur Police tweet goes viral promises not to challan Lander Vikram | वायरल हुआ नागपुर पुलिस का ट्वीट, चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से पूछा- कहां हो, बताओ, चालान नहीं काटेंगे

वायरल हुआ नागपुर पुलिस का ट्वीट, चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से पूछा- कहां हो, बताओ, चालान नहीं काटेंगे

Highlightsदेश में इस वक्त दो ही चीज चर्चा में है। एक है  'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' और दूसरा नया ट्रैफिक रूल।देश में आज हर कोई इसरो के चंद्रयान लैंडिंग के बारे में जानना चाहता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विक्रम लैंडर को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है। इसरो 'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। जो हार्ड लैंडिंग के बाद इस समय चंद्रमा की सतह पर है। विक्रम का शनिवार को सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास के अंतिम क्षणों में उस समय इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो गई। हर कोई इसरो के चंद्रयान लैंडिंग के बारे में जानना चाहता है। इसी बीच महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस का एक ट्वीट वायरल हो गया है। 

इस ट्वीट में नागपुर पुलिस ने लिखा है,  डियर विक्रम, प्लीज आप अपने बारे में कोई सूचना दीजिये। हम आपको सिग्नल तोड़ने के लिए चालान नहीं काटेंग। इस ट्वीट पर लोग फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे पता है नागपुर पुलिस चांद पर है।

देश में इस वक्त दो ही चीज चर्चा में है। एक है  'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' और दूसरा नया ट्रैफिक रूल। जो एक सितंबर से लागू हो गया है। इन दोनों चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। नागपुर पुलिस का दोनों को मिलाकर किया ये ट्वीट लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है। 

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सही कहा नागपुर पुलिस, 133 करोड़ भारतीयों की उम्‍मीदें विक्रम से जुड़ी हुई हैं। यह अपवाद है और नागपुर पुलिस आपका ट्वीट भी असाधारण है।'

आप भी देखें प्रतिक्रिया 

इसरो ने नहीं छोड़ी है उम्मीद

इसरो ने कहा है कि वह ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। मिशन से जुड़े इसरो के एक अधिकारी ने कहा, ऑर्बिटर के कैमरे से भेजी गईं तस्वीरों के मुताबिक यह तय जगह के बेहद नजदीक एक ‘हार्ड लैंडिंग’ थी। लैंडर वहां साबुत है, उसके टुकड़े नहीं हुए हैं। वह झुकी हुई स्थिति में है।

इसरो ने कहा, हम लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यहां इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक टीम इस काम में जुटी है।

Web Title: Chandrayaan 2: Nagpur Police tweet goes viral promises not to challan Lander Vikram

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे