लाइव न्यूज़ :

नाग की मौत का नागिन ने यूं लिया बदला, जानें क्या है पूरा मामला ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2018 11:17 IST

एक नागिन ने नाग की मौत का बदला लिया है। सुनने में थोड़ा विचित्र जरुर लगेगा लेकिन ये सत्य है कि एक नागिन अपने नाग की मौत का बदला एक इंसान से लिया है।

Open in App

सावन का महीना भगवान शिव के नाम का कहा जाता है। ऐसे में सावन के एक दिन पहले एक ऐसी घटना घटित हुई है कि लोगों की रुह कांप गई है। खबर के अनुसार एक नागिन ने नाग की मौत का बदला लिया है। सुनने में थोड़ा विचित्र जरुर लगेगा लेकिन ये सत्य है कि एक नागिन अपने नाग की मौत का बदला एक इंसान से लिया है।

ये घटना मामला जीरकपुर की है। खबर के अनुसार यहां के ढकोली क्षेत्र में गांव काठगढ़ के पास स्थित आंबेडकर कालोनी में एक 32 वर्षीय युवक शंकर को नाग ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ऐसे में घरवालों की मानें तो गुरुवार रेत रात एक नाग को जोड़ा घर में घुस आया। जिसके बाद एक सांप को शंकर ने मार दिया लेकिन दूसरा कहीं भाग गया। काफी देर भागे हुए सांप को ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिला। इसके कुछ समय बाद शंकर और उसके घरवाले आराम से सो गए।

लेकिन घटना के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह शंकर जैसे ही जगा और बाथरूम गया तो एक सांप ने उसे काट लिया। यह देखकर घर वालों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर लोग दौड़े आए और शंकर को अस्पताल लेकर गए। वहीं सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा गया।

पड़ोसी सुखविंदर सिंह ने बताया कि लोग इसे नागिन का बदला मान रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि एक दिन पहले शंकर ने ही नाग को मारा था और उसने उससे ही अपनी बदला लिया। हालांकि शंकर की जान बच गई, लेकिन इस वाकये के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल शंकर अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो