VIDEO: कूड़ा फेंकने वालों को अनोखा गिफ्ट, चंडीगढ़ नगर निगम ने ढोल बजाकर काटे चालान, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: November 18, 2025 16:30 IST2025-11-18T16:29:27+5:302025-11-18T16:30:59+5:30
Chandigarh Municipal Corporation Viral Video: चंडीगढ़ नगर निगम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें नगर निगम ने कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया है।

VIDEO: कूड़ा फेंकने वालों को अनोखा गिफ्ट, चंडीगढ़ नगर निगम ने ढोल बजाकर काटे चालान, देखें वीडियो
Chandigarh Municipal Corporation Viral Video:चंडीगढ़ नगर निगम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें नगर निगम ने कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया है। शहर में अब किसी भी व्यक्ति के घर या दुकान के बाहर कूड़ा डालने पर निगम उसके घर ढोल-नगाड़े लेकर पहुँच रहा है और चालान काट रहा है। ऐसा करने से लोगों को शर्मिंदगी महसूस हो रही है और वो कभी दोबारा शायद ऐसा न करें। निगम ने एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है जिसके जरिए आम जनता गंदगी फैलाने वालों की शिकायत कर सकते हैं।
इन्होंने रात के अंधेरे में घर का कूड़ा सड़क किनारे फेंक दिया। नगर निगम को पता चल गया। अधिकारी ढोल बाजा लेकर उनके घर पहुंच गए। कई हजार का चालान भी काटा। 😄 pic.twitter.com/Q5NQLCaKkS
— Rishu Raj Singh (@rishuraj_chd) November 17, 2025
भाई चंडीगढ़ की ये खबर सुनकर दिल गदगद हो गया 😍
— Prince Singh- RK (@princesinghrk) November 17, 2025
तो हुआं यूं कि चंडीगढ़ नगर निगम ने सड़क पर कूडा फेंकने वालों के घर ढोल लेकर पहुंची। इतना ही नहीं उन्हें शर्मिंदा करने के लिए घर से बाहर बुलाकर उनसे पूछताछ भी की गई और प्रत्येक को 13401 रुपए जुर्माना भी लगाया गया...ऐसी ही होना चाहिए,… pic.twitter.com/7w7dRnFXeo