Class 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

By फहीम ख़ान | Updated: March 10, 2026 15:24 IST2026-03-10T15:23:10+5:302026-03-10T15:24:23+5:30

Class 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं के विद्यार्थी उत्तर पत्रिकाएं सौंपकर घर आए और उन्होंने उत्सुकतावश इस क्यूआर कोड को स्कैन किया तो उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि हंसे कि सीबीएसई के मजाक पर खुद को मुर्ख समझे.

CBSE Clarifies After Class 12 Maths Paper QR Code Rickrolls Students Says Papers Genuine Necessary Steps Being Taken CBSE makes fun question paper QR code video | Class 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

file photo

HighlightsClass 12 Maths Paper QR Code: एन्क्रिप्शन का हिस्सा होने का भी दावा सीबीएसई द्वारा किया गया था.Class 12 Maths Paper QR Code: फाइल ओपन हो रही है उसमें 10 सेकंद का एक वीडियो चल रहा है. Class 12 Maths Paper QR Code: मजाक के बाद से ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है.

नागपुरः सोमवार को सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का व्यावहारिक गणित विषय का पर्चा था. इसके प्रश्न पत्र पर सीबीएसई ने क्यूआर कोड डाला हुआ था. कहा यह जा रहा था कि अबकी बार सीबीएसई 2025-26 की परीक्षाओं में नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों में यूनिक क्यूआर  कोड की व्यवस्था कर रहा है. जिसे स्मार्टफोन के कैमरे से स्कैन करने पर दस्तावेज की प्रामाणिकता और प्रश्न का वीडियो समाधान मिल सकता है. यह तकनीक पेपर लीक को रोकने के लिए एन्क्रिप्शन का हिस्सा होने का भी दावा सीबीएसई द्वारा किया गया था.

जब बारहवीं के विद्यार्थी उत्तर पत्रिकाएं सौंपकर घर आए और उन्होंने उत्सुकतावश इस क्यूआर कोड को स्कैन किया तो उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि हंसे कि सीबीएसई के मजाक पर खुद को मुर्ख समझे. क्योंकि इसे स्कैन करने पर जो फाइल ओपन हो रही है उसमें 10 सेकंद का एक वीडियो चल रहा है. जिसपर “रिकरोल” लिखा हुआ है. सीबीएसई द्वारा किए गए इस मजाक के बाद से ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है.

12 मार्क आउट ऑफ सिलेबस?

आज हुए सीबीएसई के बारहवीं के व्यावहारिक गणित के पर्चे में पेज नंबर 11 पर पूछे गए 1 मार्क के प्रश्न नंबर 19 , पेज नंबर 17 के 5 मार्क के प्रश्न नंबर 34 (बी), 5 मार्क के प्रश्न नंबर 35 और 1 मार्क के प्रश्न नंबर 37 के उप प्रश्न नंबर 2 को लेकर विद्यार्थियों का आरोप है कि यह सभी 12 मार्क के प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे.

ऐसे में आज का पर्चा केवल 68 मार्क का ही होना चाहिए. उल्लेखनीय है कि पूरे देश में  सीबीएसई द्वारा यह पेपर सेट नंबर 4 ही विद्यार्थियों को दिया गया था. ऐसे में क्यूआर कोड के माध्यम से मजाक करने वाली सीबीएसई की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठना लाजमी है.

वीडियो में ऐसा क्या है?

इस संबंध में ज्यादा जानकारी लेने पर पता चला कि ‘रिक रोल’ इंटरनेट पर किया जाने वाला एक मशहूर मजाकिया प्रैंक है. इसमें किसी लिंक को किसी और चीज का बताकर साझा किया जाता है, लेकिन उस पर क्लिक करते ही यूजर को ‘नेवर गोना गिव यू अप’ गाने का म्यूज़िक वीडियो दिख जाता है. यह गाना ब्रिटिश गायक रिक एस्टल का 1987 का हिट गीत है.

इस मजाक की शुरुआत लगभग 2007 में वेबसाइट 4चैन से मानी जाती है. धीरे-धीरे यह इतना लोकप्रिय हो गया कि इंटरनेट पर वायरल मीम बन गया. आज “रिकरोल” को ऑनलाइन लोगों को चौंकाने या हल्का-फुल्का मजाक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस गाने के म्यूज़िक वीडियो को दुनिया भर में 1 अरब से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.

Web Title: CBSE Clarifies After Class 12 Maths Paper QR Code Rickrolls Students Says Papers Genuine Necessary Steps Being Taken CBSE makes fun question paper QR code video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे