VIDEO: फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, पिता की मौत, बेटा घायल, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: December 1, 2025 17:09 IST2025-12-01T17:09:22+5:302025-12-01T17:09:31+5:30
Road Accident: गाजियाबाद के हापुड़ रोड फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां एक कार फ्लाईओवर से पचास फीट नीचे जा गिरी।

VIDEO: फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, पिता की मौत, बेटा घायल, देखें वीडियो
Car Falls off flyover in Ghaziabad: गाजियाबाद के हापुड़ रोड फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां एक कार फ्लाईओवर से पचास फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे पिता की मौत हो गई है और बेटा घायल बताया जा रहा है। हादसा सुबह 3 बजे का बताया जा रहा है, तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराकर रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। जिसके बाद लोगों ने कार में फंसे हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला, हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#गाजियाबाद में फ्लाईओवर से गिरी कार, पिता की मौत, बेटा ICU में। गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र में फ्लाईओवर से एक कार नीचे गिर गई। घटना सुबह करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। कार ओवरब्रिज से नीचे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में जा गिरी। वाहन में संजयनगर निवासी… pic.twitter.com/qQZI3ARibI
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 1, 2025