लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर ने अपने स्पर्म से प्रेग्नेंट कर दीं 11 महिलाएं और किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी, ऐसे हुआ खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2018 02:26 IST

जांच में यह पता लगा है कि डॉ.बार्विन 1970 से ऐसा करते आ रहे हैं। तकरीबन 150 महिलाओं को वह अपनी इस हरकत से प्रग्नेंट कर चुके है।

Open in App

कनाडा, 11 अप्रैल: कनाडा के एक फर्टिलिटी डॉक्टर की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फर्टिलिटी डॉक्टर पर एक गंभीर आरोप है। फर्टिलिटी डॉक्टर पर इस बात का आरोप है कि उसने अपने स्पर्म का इस्तेमाल कर 11 महिला मरीजों को प्रेग्नेंट कर दिया। मरीजों को डॉक्टर ने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। 

मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कनाडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले से जुड़ी नेलिगन ओब्रायन पेन एलएलपी नाम की लॉ फर्म ने बीती गुरुवार को एक बयान जारी किया है।

कंपनी के मुताबिक डीएनए जांच से साफ पता चलता है कि डॉ.नॉर्मन बार्विन ही उन 11 महिलाओं के होने वाले बच्चों के बायलॉजिकल पिता हैं। जो उनके पास बच्चे ना होने की वजह से दिखाने गईं थी। डॉक्टर ने इलाज का फायदा उठाकर उन 11 महिलाओं के साथ ऐसा किया। 

यह भी पढ़ें- मॉडल ने मॉल के बाहर कराया न्यूड फोटोशूट, पुलिस ने दी फोटोग्राफर और लड़की को ऐसी सजा

कंपनी का यह भी दावा है कि जांच में यह पता लगा है कि डॉ.बार्विन 1970 से ऐसा कर रहे हैं। तकरीबन 150 महिलाओं को वह अपनी  इस हरकत से प्रग्नेंट कर चुके है। जांच के दौरान इसके के अलावा 51 और मामले सामने आए हैं। हालांकि इन इन 51 मामलों में से 16 में पिता के स्पर्म से पैदा हुए बच्चों का डीएनए उनके पिता से मेल नहीं खाया, जबकि शेष 35 मामलों में बच्चे गुमनाम स्पर्म डोनर से हुए, जिनका डीएनए जांच में डोनर्स से मेल नहीं खाया है। 

डॉ.बार्विन के खिलाफ सबसे पहले साल 2016 में केस दर्ज किया गया था। ओटावा के कपल दवीना और डेनिएल डिक्सन उनके पास 1989 में मदद के लिए पहुंचे थे। उन्हें बच्चा नहीं हो रहा था। लेकिन डॉक्टर के पास जाने के बाद अगले ही साल उन्हें बच्ची हुई। लेकिन उन्हें शक तब हुआ जब बच्ची का चेहरा माता-पिता में से किसी से मेल नहीं खा रहा था। माता-पिता की नीली थीं। उन्हें शक हुआ कि आखिर दोनों की आंखों का रंग एक होने के बाद भी बच्ची की आंखें भूरी कैसे हो सकती हैं?  जिसके बाद बच्ची के खून का जांच करवाया गया, जिसमें माता-पिता में किसी से नहीं मिला। 

कंपनी ने कहा है कि वह आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं। जैसे ही डॉ.बार्विन के खिलाफ के खिलाफ सबूत मिल जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

टॅग्स :कनाडावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल