लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर छाया ‘तुनक तुनक तुन’ पर विदेशी लड़कों का भांगड़ा, आप भी देखें ये वायरल वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: October 4, 2020 17:12 IST

पंजाबी गाने इतने जोशीले होते हैं कि इन्हें सुनकर म्यूजिक लवर्स खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते। देश हो या विदेश, पंजाबी गानों के दीवाने हर जगह हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतुनक तुनक तुन गाने पर विदेशी लड़कों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।कैलिफोर्निया के एक डांस लवर ग्रुप ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नाच-गाने का जिक्र होते ही पंजाबी धुन खुद ही दिल दिमाग में बजने लगती है। पंजाबी गानों पर लोगों का जोशीला डांस अक्सर देखने को मिलता है। पंजाबी गानों की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में कैलिफोर्निया में देखने को मिला है। कैलिफोर्निया में युवा लड़कों के समूह ने देश और पंजाब के हिट सिंगर दलेर मेहंदी के तुनक तुनक तुन.. गाने पर जमकर डांस किया है। विदेशी लड़कों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो में चार लड़के दलेर मेहंदी के हिट पंजाबी सॉन्ग ‘तुनक तुनक तुन’ को एंजॉय करते हुए पंजाबी स्टाइल में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thewilliamsfam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी इस डांस वीडियो के लाइक करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “यह गाना बहुत सही है। क्या आपने कभी सुना है? कोरियोग्राफी जरूर सीखें। गाने का नाम ‘तुनक-तुनक तुन’ है और यह दलेर मेहंदी ने गाया है।” वीडियो पर बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम ये गाना रोज सुनते हैं और आपका डांस देखकर हम आपके फैन हो गए हैं।” वहीं एक यूजर ने लिखा कि हम भी इन्हीं गानों पर डांस करते हैं।

बता दें ये विदेशी लड़के इंटरनेट पर काफी फेमस हैं। thewilliamsfam नाम से इंस्टाग्राम पर इनका एक चैनल है, जिस पर इन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ये चारों लड़के डांस वीडियोज बनाते रहते हैं, जिन्‍हें लोग काफी पसंद करते हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी