लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC के खिलाफ शादी के कार्ड में संदेश छपवाकर किया जोड़े ने प्रदर्शन, तस्वीर हुई वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 10:27 IST

कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का ग्राफिक बना है और स्थानीय भाषा में लिखा है, ''अगर मैं भारत में जन्मा हूं तो मैं एक लड़की से शादी करने और यहां बसने का इरादा रखता हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर केरल के एक नवविवाहित जोड़े ने अनोखे ढंग से अपना विरोध जताया।वायनाड के नवदंपति ने अपनी शादी के कार्ड के जरिये सीएए और एनआरसी का विरोध किया।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर केरल के एक नवविवाहित जोड़े ने अनोखे ढंग से अपना विरोध जताया। वायनाड के नवदंपति ने अपनी शादी के कार्ड के जरिये सीएए और एनआरसी का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के इस तरीके ने काफी लोगों का ध्यान खींचा और शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का ग्राफिक बना है और स्थानीय भाषा में लिखा है, ''अगर मैं भारत में जन्मा हूं तो मैं एक लड़की से शादी करने और यहां बसने का इरादा रखता हूं।''

कार्ड के ऊपर अंग्रेजी में लिखा गया है, ''रिजेक्ट सीएए, बायकॉट एनआरसी''। कार्ड जशीर हुसैन नाम के शख्स का है। जशीर हुसैन ने यह कार्ड अपनी शादी से एक दिन पहले फेसबुक पर साझा किया था। जशीर की शादी 22 दिसंबर को थी और उन्होंने 21 दिसंबर को कार्ड साझा किया था। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जशीर हुसैन ने कहा, ''हमने उम्मीद नहीं की थी कि ग्राफिक ऐसी सार्वजनिक अपील करता है।''

26 वर्षीय हुसैन ने कहा कि वह हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय रहते हैं लेकिन शादी की तैयारियों के कारण वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर ध्यान नहीं दे सके। 

हुसैन कहा कि जब उन्हें लगा कि वह शादी के कार्ड के जरिये अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं तो उन्होंने फौरन अपने फेसबुक मित्र अली से संपर्क किया और कहा कि शादी के लिए ग्राफिक बना दे। 

हालांकि, अली पहले इसे लेकर अनिच्छुक था लेकिन बाद में जब उसे कॉन्सेप्ट समझ आया कि मैं कार्ड के जरिये विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहता हूं तो वह मान गया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'