लाइव न्यूज़ :

'बंदूकबाज दुल्हन' का वीडियो वायरल, अपनी शादी में गोली चलाती आई नजर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 16:12 IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन ने अपनी शादी में की हर्ष फायरिंग चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंग पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन के साथ उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्रतापगढ़ जिले के जेठवा थाना क्षेत्र के पुरवा में 30 मई को हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत से लोग देख रहे हैं। वीडियो में दुल्हन रूपा पांडेय को उसके चाचा रिवॉल्वर पकड़ाते हैं और फिर वह चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से आसमान में फायर करती है। इस दौरान लोग शोर मचाते हैं और रूपा स्टेज पर जाती है। 

हरकत में आया पुलिस प्रशासन

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने दुल्हन रूपा पांडेय और उसके चाचा रामनिवास पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह रिवॉल्वर रूपा के चाचा की बताई जा रही है। 

कई धाराओं में मामला दर्ज किया

इस मामले में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें भारतीय दंड सहिता और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। साथ ही ज्यादा संख्या में लोगों के शादी में जुटने के कारण महामारी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

रिवॉल्वर का लाइसेंस होगा रद्द

उत्तर प्रदेश सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार, सिर्फ 25 लोग ही शादी समारोह में भाग ले सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने फायरिंग में इस्तेमाल रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 

हर्ष फायरिंग के कई मामले सामने आए

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में शादी समारोह के दौरान गोली चलाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें कुछ लोगों की मौत भी हुई है। पिछले साल एटा जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई थी। ऐसे ही कई और मामले भी हैं। जिसके कारण हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस बेहद सतर्क रहती है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल