लाइव न्यूज़ :

दुल्हन ने दूल्हे से पूछा गणित का ऐसा सवाल, जवाब नहीं दे पाया तो लड़की ने तोड़ दी शादी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 17:00 IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दुल्हन ने शादी से भरे मंडप में इनकार कर दिया । दरअसल दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से पहले 2 का पहाड़ा पूछा था लेकिन दूल्हा पहाड़ा नहीं सुना पाया और लड़की ने शादी तोड़ दी ।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन ने शादी के मंडप में दुल्हे से पूछा 2 का पहाड़ा , नहीं सुना पाने पर तोड़ी शादी दुल्हन ने कहा कि वह किसी अनपढ़ व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती पुलिस ने भी शादी के लिए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया लेकिन लड़की नहीं मानी

लखनऊ :  शादी का दिन हर किसी के लिए खास दिन होता है लेकिन कभी-कभी किसी छोटी- बड़ी बात की वजह से यह दिन बर्बाद हो जाता है और  शादी तक टूटने तक की नौबत आ जाती है ।  ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है । यहां दूल्हे ने कल्पना भी नहीं की थी कि गणित के बेसिक सवाल का जवाब ना दे  पाने के कारण उसकी शादी टूट जाएगी  । 

क्या है पूरा मामला 

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है,  यहां खरेला थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने पुत्री की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी । 30 अप्रैल की रात बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची । वहां बारातियों की खूब खातिरदारी हुई लेकिन जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की अजीब हरकत को देखकर दुल्हन को कुछ शक हुआ ।

दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से एक सवाल पूछा, उसने कहा कि अगर वह इस सवाल का जवाब देगा  । तब वह शादी करेगी और अगर जवाब नहीं दे पाए तो , वह शादी नहीं करेगी । दरअसल दुल्हन ने दूल्हे से 2 का पहाड़ा सुनाने को कहा । दुल्हन के सवाल के बाद दूल्हे को कुछ समझ नहीं आया । वह इधर-उधर देखना लगा लेकिन सवाल का जवाब नहीं दे पाया । फिर तब उसकी पोल खुल गई और दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया ।

लाख मनाने के बाद भी नहीं मानी लड़की 

इतना सुनते ही बारातियों और अन्य लोगों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था ।  खुशी का माहौल तनाव में बदल गया था । लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी उसने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती ,जिसे गणित की मूल बातें भी पता नहीं है ।

घंटों समझाने  के बाद भी मामला नहीं सुलझा । पूरी रात  दुल्हन को मनाने का प्रयास जारी रहा लेकिन उसने नहीं सुनी । पुलिस को इस बारे में पता चला तो समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की ने बात नहीं मानी आखिरकार लड़की की बात मान ली गई ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी