दुल्हन ने शादी के स्टेज पर होने वाले पति से मांगी एक बार प्रेमी को गले लगाने की अनुमति, देखें वीडियो
By अनुराग आनंद | Updated: January 31, 2021 12:16 IST2021-01-31T12:10:09+5:302021-01-31T12:16:26+5:30
एक दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान स्टेज पर ही अपने होने वाले पति से पूछा कि क्या आखिरी बार वह अपने पूर्व प्रेमी को गले लगा सकती है, इसके बाद पति की अनुमति के बाद उसने ब्वॉयफ्रेंड को गले लगाया।

अपने पति से पूर्व प्रेमी से गले लगने का इजाजत मांगती होने वाली पत्नी (सोशल मीडियो फोटो)
नई दिल्ली: शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। इसी दौरान एक शख्स मंच पर आता है और फिर दुल्हन अपने होने वाले पति से कुछ बोलती है, जिसके बाद वह वहां खड़े लड़के से गले लग जाती है।
दरअसल, इस समय दुल्हन ने अपने होने वाले पति से एक आखिरी बार अपने प्रेमी को गले लगाने की इजाजत मांगी और इसके बाद वहां एक अजीब सा माहौल बन गया।
टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इसके बाद भावी पति ने अपनी होने वाली पत्नी को प्रेमी से गले लगने की इजाजत दे दी। इसके बाद वह लड़की अपने पूर्व प्रेमी के गले लग गई। फिर थोड़ी देर बाद माहौल समान्य हो गया। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हे रहा है।
बता दें कि इस घटना का वीडियो इंडोनेशिया से सामने आया है, यह उस वक्त की है जब एक दुल्हन अपनी शादी में अपने पूर्व प्रेमी से मिली थी। उसने अपने पूर्व प्रेमी को गले लगाने के लिए अपने पति की अनुमति मांगी।
खबर के मुताबिक, दुल्हन ने पर शादी के बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उसके पूर्व प्रेमी ने उसे शादी की बधाई दी। जब पूर्व प्रेमी हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है, तो दुल्हन मुस्कुराती है और अपने पति से पूछती है कि क्या वह उसे गले लगा सकती है।
दिलचस्प बात ये है कि पति मुस्कुराते हुए सिर हिलाता है और होने वाली पत्नी को अपने प्रेमी से गले लगने का इजाजत दे देता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाता है। पूर्व प्रेमी फिर दूल्हे के साथ हाथ मिलाने के लिए भी मुड़ता है। दूल्हा भी गले मिल जाता है।