लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के फुटबॉलर ने फर्श पर पत्नी की डिलीवरी में की मदद, देखें वायरल हो रहा वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 7, 2020 13:54 IST

डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बारे में बताते हुए फुबॉलर ने कहा कि वह पल मेरे लिए बेहद अद्भुत था। 26 वर्षीय पत्नी मिलेना द्वारा बच्चा डिलवरी की बात कहने पर बोर्गेस ने दाई की भूमिका निभाई।

नई दिल्ली: ब्राजील के 24 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी ब्रायन बोर्गेस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह फर्श पर अपनी पत्नी की डिलीवरी में उनकी मदद करते दिख रहे हैं। 

रेसिफ ने अपने अपार्टमेंट-ब्लॉक के बाहर 26 वर्षीय पत्नी मिलेना द्वारा बच्चा डिलवरी की बात कहने पर बोर्गेस ने दाई की भूमिका निभाई। यह पूरी घटना एक सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गई है।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, वैसे ही वीडियो वायरल होने लगा। कई लोगों ने वायरल वीडियो को देख फुटबॉलर की सराहना की है। वहीं, इस मामले में ब्रायन ने कहा कि मेरे लिए यह बेहद ही खास पल था। 

 डेली मेल रिपोर्ट की मानें तो 1 अक्टूबर को एलीवेटर पर चढ़ने के दौरान सिक्योरिटी कैमरे में दोनों कैद हो गए। इसके करीब 5 मिनट बाद ही ब्रायन की पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान ब्रायन अपनी पत्नी को डिलीवरी कराने में मदद कर रहे थे। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि 24 साल के ब्रायन बोरगेस की मदद करने के लिए मौके पर कई दोस्त पहुंच गए थे। जिन्होंने 26 साल की उनकी पत्नी मायलेना और बच्चे की मदद कर उन्हें उनके अपार्टमेंट में पहुंचा दिया।

रिपोर्ट की मानें तो इसके बाद डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। इस बारे में बताते हुए फुबॉलर ने कहा कि वह पल मेरे लिए बेहद अद्भुत था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोफुटबॉलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी