बच्चों को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 19:05 IST2020-03-11T19:05:21+5:302020-03-11T19:05:21+5:30
केप कोबरा की प्रज्ञाति दक्षिण अफ्रीका के जंगलो में पाई जाती है, ये कोबरा बेहद विषैले होते हैं.

खतरनाक कोबरा से भिड़ी गिलहरी (YouTube/ Kruger Sightings)
दुनिया में सबसे बहादुर एक मां ही होती हैं। अपने बच्चों को बचाने के लिए कोई मां किसी हद जा सकती है। ये बात सिर्फ मनुष्यों पर ही जानवरों पर भी लागू होती है। यूट्यूब पर डाले गए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक गिलहरी अपने बच्चों को बचाने के लिए जहरीले कोबरा से भिड़ गई।
इस वीडियो को क्रूगर साइटिंग्स नाम के यूट्यूब पेज ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में आपको केप कोबरा दिखेगा। केप कोबरा की प्रजाति पीले रंग में पाई जाती है। यह प्रजाति दक्षिण अफ्रीका में पाई जाती है। दक्षिण अफ्रीका की एक लोकल टीम का भी नाम केप कोब्रास है।
यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए क्रूगर साइटिंग्स ने डिटेल्स में लिखा है, करीब आधे घंटे तक गिलहरी और केप कोबरा के बीच लड़ाई चलती रही। कोबरा को हटाने के अलावा गिलहरी उसे बिल में वापस जाने के लिए मजबूर कर रही थी। जिन लोगों ने भी गिलहरी और कोबरा की लड़ाई देखी, उनका कहना था कि मां के पास बच्चे हैं और वह यही चाहती है कि कोबरा इलाके से दूर चला जाए।
वीडियो में आप गिलहरी की बहादुरी और गति पर आश्चर्यचकित थे और यह जानलेवा सांप को परेशान कर रहा था। इस वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से माताएं अपने बच्चों की रक्षा करती हैं और उनके लिए अपनी जान खतरे में डालती हैं, यह बहुत ही प्रेरणादायक हैं।