लाइव न्यूज़ :

कौन बनेगा करोड़पति के इस सवाल से भड़के लोग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Boycott_KBC_SonyTv

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2019 10:40 IST

ट्विटर पर  #Boycott_KBC_SonyTv टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर यूजर्स क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोगों ने केबीसी पर सावल उठाते हुए कहा कि जब औरंगजेब के आगे मुगल सम्राट लग सकता है तो  शिवाजी के आगे छत्रपति क्यों नहीं लगाया गया।यहां तक कि कुछ लोग अमिताभ बच्चन पर भी सवाल करते हुए कह रहे हैं कि जब उन्होंने सवाल को पढ़ा तब वो इस गलती को सुधार सकते थे।

सोनी टीनी चैनल का सबसे फेमस शो शो कौन बनेगा करोड़पति-11 (KBC 11) अपने एक सवाल को लेकर विवादों में घिर गया है। क्विज शो पूछ गए एक सवाल को लेकर यूजर्स इतने ज्यादा नाराज हो गए हैं कि उन्होंने सोनी टीवी और कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को  बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर  #Boycott_KBC_SonyTv टॉप ट्रेंड कर रहा है। आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर वह सवाल क्या था, जिसपर पर लोग इतना भड़क गए हैं। 

बीती रात सोनी टीवी पर प्रसारित केबीसी के एपिसोड में एक सवाल पुछा गया जिसमें लिखा था, इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे? जिसके ऑप्शन थे

A. महाराणा प्रताप                  B. राणा सांगाC. महाराज रणजीत सिंह           D. शिवाजी

ये सवाल राजकोट की शाहेदा चंद्रन से 6 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में पूछा गया था। 

इस सवाल को देखकर लोगों ने सोनी टीवी और कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को  बायकॉट करने की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि शो ने देश के महान राजा छत्रपति शिवाजी का अपमान किया है। कई लोगों ने केबीसी पर सावल उठाते हुए कहा कि जब औरंगजेब के आगे मुगल सम्राट लग सकता है तो  शिवाजी के आगे छत्रपति क्यों नहीं लगाया गया। 

यहां तक कि कुछ लोग अमिताभ बच्चन पर भी सवाल करते हुए कह रहे हैं कि जब उन्होंने सवाल को पढ़ा तब वो इस गलती को सुधार सकते थे लेकिन उन्होंने भी छत्रपति शिवाजी को शिवाजी पढ़ा। सोशल मीडिया पर इस सवाल की तस्वीर के साथ  कई यूजर्स केबीसी को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप