लाइव न्यूज़ :

अरब की महिलाओं पर किए अपने ट्वीट को लेकर BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ट्रोल, लोगों ने कहा- 'ये बेंगलुरू के लायक नहीं', जानें पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2020 09:01 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शन में ट्वीट कर भी काफी चर्चाओं में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।लोकसभा चुनाव-2019 में तेजस्वी सूर्या को बीजेपी ने बेंगलुरु दक्षिण से टिकट दिया था और वह जीत गए थे।

बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तेजस्वी सूर्या  अपने एक पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इस ट्वीट में उन्होंने अरब की महिलाओं के ऊपर आपत्तिनजक टिप्पणी की है। बेंगलुरू दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिखा था,  '95% अरब महिलाओं ने पिछले कुछ सौ सालों में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। उन्हें प्यार नहीं, बल्कि बच्चे पैदा करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।' ये ट्वीट सालों पुराना है। विवाद के बाद तेजस्वी सूर्या ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। लेकिन ट्विटर पर इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को फिर से शेयर कर नेता की खिंचाई की जा रही है। 

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि यह ट्वीट 2015 का है। कई महिलाओं ने तेजस्वी सूर्या के लिए लिखा है कि इन्हें महिलाओं को सम्मान करना नहीं आता है। तो कईयों ने लिखा है कि ये सांसद बनने के लायक नहीं हैं वह भी साउथ बेंगलुरू के जहां, की लगभग सारी आबादी पढ़ी लिखी है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

वहीं कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि बेवजह सांसद तेजस्वी सूर्या को ट्रोल किया जा रहा है।

कौन हैं तेजस्वी सूर्या? 

तेजस्वी सूर्या आरएसएस (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी कई सालों तक जुड़े रहे हैं। बीजेपी ने इन्हें 2019 के सोशल मीडिया कैम्पेन का भी हिस्सा बनाया था। तेजस्वी सूर्या ब्राह्मण परिवार से हैं। तेजस्वी सूर्या की छवि एक तेजतर्रार युवा नेता की है। लेकिन इससे पहले वो कभी भी इतने बड़े पैमाने पर लाइमलाइट में नहीं आए थे। तेजस्वी सूर्या पेशे से वकील हैं। तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से पढ़ाई की है। 

तेजस्वी सूर्या मूल रूप से चिकमंगलूर जिले के निवासी हैं। बासावानगुडी विधानसभा से विधायक एल.ए. रविसुब्रमण्यन तेजस्वी सूर्या के चाचा भी हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल