लाइव न्यूज़ :

पीले रंग की धोती में पिस्टल से फायरिंग करते सरेआम दिखे बीजेपी विधायक, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 10:00 IST

कैमूर एसपी सुजीत कुमार ने बताया है कि उन्हें विधायक के फायरिंग वाले वीडियो के बारे में पता चला है और वह मामले की जांच करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक का यह वीडियो कब और कहां की है, इस बात की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है कि  मोहनिया विधायक निरंजन राम द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई है। 

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया से बीजेपी विधायक निरंजन राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पिस्टल से फायरिंग करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि फायरिंग करते वक्त नेता पीले रंग की धोती में है। सम्भवत ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी पूजा या धार्मिक कार्यक्रम के बाद का यह वीडियो है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया बात करते हुए कैमूर एसपी सुजीत कुमार ने बताया है कि उन्हें विधायक के फायरिंग वाले वीडियो के बारे में पता चला है और वह मामले की जांच करेंगे। वीडियो में विधायक अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ तकरीबन आधा दर्जन लोग भी हैं। 

बीजेपी विधायक का यह वीडियो कब और कहां की है, इस बात की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है कि वीडियो कहां और कब की है। पुलिस इस बात का भी पता लगा है कि जिस पिस्टल से फायरिंग किया गया है, वह लाइसेंसी है या अवैध। 

हालांकि कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है कि  मोहनिया विधायक निरंजन राम द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विधायक ने फायरिंग शस्त्र पूजा के बाद की है। दावा किया जा रहा है कि विधायक शस्त्र पूजन के बाद बड़े आराम से आसमान में गोलियां दाग रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल