लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक की बेटी ने दलित युवक से की शादी, वीडियो जारी कर पिता से बताया जान का खतरा

By स्वाति सिंह | Updated: July 11, 2019 13:34 IST

विधायक राजेश मिश्रा का कहना है कि मेरी बेटी बालिग है और उसे अपना फैसला लेने का अधिकार है। उसे परिवार के किसी भी सदस्य या मुझसे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं।साक्षी ने बताया कि उसने एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया इसलिए उसके पिता उसे परेशान कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने पिता से ही जान को खतरा बताया है।राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने वीडियो शेयर कर बताया कि उसने एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया इसलिए उसके पिता उसे परेशान कर रहे हैं। 

साक्षी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में साक्षी अपने पति अजितेश कुमार साथ हैं। जिसमें वह बता रही हैं कि उन्‍होंने अपनी मर्जी से शादी की है, जिसके बाद परिवार के लोग उसके पीछे पड़े हैं। साक्षी ने कहा कि अगर हम उनके हाथ आ गए तो हमें पक्का मार दिया जाएगा।  

दूसरी वीडियो में साक्षी ने कहा 'मैंने सच में शादी की है सिंदूर फैशन में नहीं लगाया। मेरे पति के परिवार को परेशान करना बंद करें। कृपया आप राजनीति ना करें, अपनी सोच बदलें और मुझे आजाद रहने दें। जो भी सांसद-विधायक और मंत्री मेरे पिता की मदद कर रहे हैं उसे बंद करें।' 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद बरेली के एसएसपी ने बताया कि हमने सोशल मीडिया पर युगल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को देखा है। अगर वे दोनों हमसे सुरक्षा की मांग करें तो निश्चित रूप से उन्हें प्रदान करेंगे।

उधर, विधायक राजेश मिश्रा का कहना है कि मेरी बेटी बालिग है और उसे अपना फैसला लेने का अधिकार है। उसे परिवार के किसी भी सदस्य या मुझसे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी नहीं दी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप