लाइव न्यूज़ :

यूपी के बलिया में BJP विधायक ने महिला अधिकारी को मारा धक्का, वायरल हुआ वीडियो  

By भाषा | Updated: September 23, 2018 15:13 IST

घटना जिलाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय से आक्रोशित होते और उनकी ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

Open in App

बलिया, 23 सितम्बर:  भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने यहां एक आधिकारिक बैठक में एक जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। 

घटना जिलाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय से आक्रोशित होते और उनकी ओर बढ़ते दिख रहे हैं और भाजपा के एक नेता शिक्षा अधिकारी को कथित रूप से धक्का दे रहे हैं। 

जिलाधिकारी ने यद्यपि स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जिलाधिकारी भंवर सिंह खगारौत ने कहा कि सांसद भरत सिंह की अध्यक्षता में कल आयोजित एक बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा तथा सहयोगी संगठनों के नेता भी उपस्थित थे।

बैठक में भाजपा विधायक सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये थे, जिसके जवाब में जिला विद्यालय निरीक्षक पांडेय के जवाब से विधायक तथा उनके समर्थक उग्र हो गये।  विधायक ने हालांकि बाद में इसके लिए क्षमा मांग ली।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो