लाइव न्यूज़ :

समंदर में से 'शार्क' को उठाकर हवा में उड़ गया पक्षी, Viral Video देख उड़ जाएंगे आपके होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2020 16:24 IST

प्रकृति के रहस्यों को अब तक समझ पाना मुश्किल है. अमेरिका के मायर्टल बीच पर एक घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकुछ पक्षी नदी, तालाबों और समंदरों में मछलियों का शिकार करते हैं.एक वायरल वीडियो में एक पक्षी मछली को समंदर के ऊपर लेकर उड़ रहा है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। आपने शिकार और शिकारियों के बहुत किस्से सुने होंगे। लेकिन ये जरा हटकर है। अमेरिका के मायर्टल बीच में खड़े लोग उस समय दंग रह गए जब एक पक्षी अपने पंजे में बड़ी सी मछली को लेकर उड़ गया। कुछ लोग इस मछली को छोटी शार्क भी बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकारी पक्षी अपने पंजों से लटकती मछलियों के साथ समुद्र तट पर उड़ रहा।

कभी-कभार दिखने वाली ऐसी घटना को दक्षिण कैरोलिना में फेसबुक यूजर केली बर्बेज द्वारा कैप्चर किया गया था। बर्बेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ईगल? कोंडोर? मायर्टल बीच में एक शार्क को पकड़ा।' ट्विटर पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके अब तक डेढ़ करोड़ व्यूज हो चुके हैं।

ट्विटर अकाउंट 'ट्रैकिंग शार्क्स' ने वीडियो को री-पोस्ट करते हुए पक्षी के साथ-साथ मछली की पहचान करने में जनता की मदद मांगी। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान में उड़ रहे पक्षी के चंगुल से मछली लगातार निकलने की कोशिश कर रही है। ट्रैकिंग शार्क्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किसी को भी पता है कि यह किस प्रकार का पक्षी है और क्या यह शार्क पकड़ी है।'

इस वीडियो को 30 जून को शेयर किया गया था। लाखों व्यूज के अलावा इसे अब तक 21 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और जबकि 7 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रकृति सच में क्रेजी है।' एक यूजर ने इस पक्षी को Osprey बताया है। 

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो