लाइव न्यूज़ :

ऐसी दीवानगी! विकलांग दोस्त को अपनी पीठ पर लेकर 'पठान' देखने मालदा पहुंचा बिहार का युवक, शाहरुख के फैंस ने कही ऐसी बातें

By अनिल शर्मा | Updated: January 30, 2023 09:11 IST

इस वीडियो ने शाहरुख के फैन्स का दिल जीत लिया है। नेटिजन्स ने दोस्त को "असली हीरो" कहा। एक ने लिखा- "यह शाहरुख की लोकप्रियता के बारे में बहुत कुछ बताता है!" एक अन्य ने लिखा, "यार प्यारे हो तुम लोग।"

Open in App
ठळक मुद्देदोनों युवक भागलपुर (बिहार) के रहने वाले हैं। इस वीडियो को शाहरुख खान के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया है।

मालदाः  शाहरुख खान की पठान की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई को देखकर लोगों की दीवानगी का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी इसकी पुष्टि करते हैं। थिएटर में स्क्रीनिंग के दौरान फैंस के नाचते, सीटी मारने, हूटिंग करने के कई क्लिप देखने को मिले लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख ट्विटर यूजर्स हैरान हैं।

इस वीडियो को ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमे एक शख्स अपने चलने में असमर्थ विकलांग दोस्तो को पीठ पर लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा फिल्म दिखाने थिएटर पहुंचा। दोनों युवक भागलपुर (बिहार) के रहने वाले हैं। दोनों ट्रेन से कोलकाता पहुंचे फिर एक ने विकलांग दोस्त को पीठ पर लादकर थिएटर पहुंचा।

इस वीडियो को शाहरुख खान के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को साझा करते हुए उसने कैप्शन में लिखा-  "शाहरुख एक विकलांग प्रशंसक, जो अपने पैरों पर नहीं चल सकता, वह बिहार के भागलपुर से अपने दोस्त के कंधे पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के मालदा में समसी पवन टॉकीज सिनेमा हॉल में फिल्म पठान देखने गया।"

इस वीडियो ने शाहरुख के फैन्स का दिल जीत लिया है। नेटिजन्स ने दोस्त को "असली हीरो" कहा। एक ने लिखा- SRK की शक्ति अविश्वसनीय रूप से चलती है, इसलिए हम उससे प्यार करते हैं।  एक यूजर ने कहा, "यह शाहरुख की लोकप्रियता के बारे में बहुत कुछ बताता है!" एक अन्य ने लिखा, "यार प्यारे हो तुम लोग।"

इसके साथ एक ने लिखा, "32 सालों में शाहरुख खान ने यही तो कमाया है...कितना भी बॉयकॉट करो इस हवा को कैसे रोकोगे.." किसी ने कमेंट किया, "वाह ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं मैंने शाहरुख जी।"

गौरतलब है कि शाहरुख की पठान ने दुनियाभर में 400 करोड़ की कमाई कर ली है। शनिवार फिल्म ने 52 करोड़ से उपर का बिजनेस किया है। वहीं यह केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को पछाड़ते हुए 200 करोड़ी क्लाब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है। क्योंकि पठान ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 4 दिन का वक्त लिया जबकि यश की केजीएफ 2 ने 5 दिन तो प्रभास की बाहुबली ने 6 दिनों में ऐसा कर पाईं।

टॅग्स :शाहरुख़ खानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'