दिल थाम देने वाला VIDEO! CM काफिले के बीच पुलिसकर्मी ने किया कमाल
By संदीप दाहिमा | Updated: March 26, 2026 19:25 IST2026-03-26T18:53:57+5:302026-03-26T19:25:33+5:30
VIRAL VIDEO: बिहार के नालंदा से दिल थाम देने वाला वीडियो सामने आया है, यहां सड़क से CM काफिला गुजर रहा था, मौके पर पुलिस की तैनाती थी तभी कहीं से एक छोटी बच्ची अचानक सड़क पार करते हुए सीधे CM काफिले के पास पहुंच जाती है।

दिल थाम देने वाला VIDEO! CM काफिले के बीच पुलिसकर्मी ने किया कमाल
Bihar Woman Police Saves Little Girl: बिहार के नालंदा से दिल थाम देने वाला वीडियो सामने आया है, यहां सड़क से CM काफिला गुजर रहा था, मौके पर पुलिस की तैनाती थी तभी कहीं से एक छोटी बच्ची अचानक सड़क पार करते हुए सीधे CM काफिले के पास पहुंच जाती है। मामला नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का बताया जा रहा है, छोटी बच्ची काफिले में चल रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस की चपेट में आने ही वाली थी की तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए बच्ची को दौड़कर बचा लिया। अगर जरा सी भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर यूजर्स महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
महिला पुलिसकर्मी ने बचाई मासूम की जान
— NDTV India (@ndtvindia) March 26, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा में एक बच्ची की जान बाल‑बाल बच गई. CM के काफिले के पास अचानक सड़क पार करती बच्ची पहुँच गई और उसी समय काफिले के साथ चल रही तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस उसकी ओर बढ़ रही थी. लेकिन… pic.twitter.com/iQB7AsyCcE