पैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 18:55 IST2026-04-01T18:52:26+5:302026-04-01T18:55:14+5:30

लोगों ने नशे में धुत्त डॉक्टर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

bihar wine ban Sameli Community Health Centre in-charge medical officer Dr Vinay Kumar Singh ruckus hospital premises semi-nude state drunk during duty | पैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

photo-lokmat

Highlightsडॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए।अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे थे और अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने काम के बदले पैसे की मांग की।

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के नशे में लोग झूमते मिल जाते हैं। यही नही सरकारी अधिकारियों के द्वारा भी महफिल सजाने की खबरे प्राय: सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में कटिहार समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए।

बताया जाता है कि वह न केवल नशे में थे, बल्कि अर्धनग्न अवस्था में अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे थे और अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित कुमार जब अपने कागजात पर हस्ताक्षर कराने अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने डॉक्टर को नशे की हालत में पाया। आरोप है कि डॉक्टर ने काम के बदले पैसे की मांग की।

इसी दौरान उन्होंने अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं, जिससे वहां मौजूद मरीज और कर्मचारी भी हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों ने नशे में धुत्त डॉक्टर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां तो डॉक्टर साहब ही टल्ली नजर आए वो खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। डॉक्टर साहब इतने नशे में थे कि कपड़ा भी नहीं संभल रहा था। वीडियो में उनका पैंट खुला नजर रहा है, वह कई बार उठने की कोशिश करते हैं और कई बार गिरते दिखे।

इस दौरान एक कुत्ता भी वहां नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. विनय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉ. कृष्ण कुमार को समेली सीएचसी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

साथ ही, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, कटिहार के एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए समान है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Web Title: bihar wine ban Sameli Community Health Centre in-charge medical officer Dr Vinay Kumar Singh ruckus hospital premises semi-nude state drunk during duty

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे