लाइव न्यूज़ :

ट्रेन इंजन, लोहे पुल और मोबाइल टावर चोरी होने के बाद अब सड़क की चोरी, सड़क की जगह खेत की जुताई कर गेहूं की बुआई

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2022 14:45 IST

बिहार के बांका जिला के नवादा-खरौनी पंचायत के खरौनी गांव से जुड़ा है।  खादमपुर गांव तक जाने वाली एकमात्र सड़क गायब होने की शिकायत पुलिस से की है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।गिरफ्तरी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

पटनाः बिहार में अक्सर अजीबो-गरीब मामले सामने आते है। लोहे का पुल चोरी हो जाता है, मोबाइल टावर चोरी हो जाता है, ट्रेन इंजन की चोरी हो जाती है, अब रातों रात पूरा एक किलोमीटर सड़क ही चोरी हो गया है। वहीं, सड़क की जगह खेत की जुताई हुई नजर आई और उसमें गेहूं भी बो(रोप) दिया गया।

सुबह जब लोगों ने देखा तो हैरान रह गए। अब मामले की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन जांच में जुटी है कि आखिर यह कैसे हुआ? मामला बिहार के बांका जिला के नवादा-खरौनी पंचायत के खरौनी गांव से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों गांव के दक्षिण दिशा में स्थित खादमपुर गांव तक जाने वाली एकमात्र सड़क गायब होने की शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रातों-रात करीब एक किमी सड़क गायब हो गई। सड़क की जगह जोता हुआ खेत नजर आया। रातों रात एक किलोमीटर कच्ची सड़क को जोतकर गेहूं की बुआई कर दी गई। यह सड़क खरौनी और खादमपुर गांव को जोड़ती है।

खादमपुर और खरौनी गांव के लोगों ने इस सड़क पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिसके बाद सड़क के आसपास जिन दबंगों की जमीन थी, उन्होंने सोमवार की रात इस पर कब्जा कर खेती कर दी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, प्रशासन भी सड़क को खोजने में जुट गई है कि आखिरकार जिस कच्ची सड़क से होकर ग्रामीण वर्षों से आवाजाही करते थे, वह कच्ची सड़क सरकारी कागजात में रास्ता है भी या नहीं।

इस मामले पर रजौन सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन का कहना है कि हल्का राजस्व कर्मचारियों के प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में आरोपी की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो सूचना है उसके अनुसार दोनों पक्ष ने अपनी दबंगई को लेकर सड़क पर कब्जा कर उसपर गेहूं की बुआई कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, उनकी गिरफ्तरी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल