लाइव न्यूज़ :

बिहारः जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में सनी लियोनी के टॉप करने पर सचिव हैरान, मंत्री ने दी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 09:26 IST

यह मामला जब पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने यह कहने में देर नहीं लगाई कि यह अंतिम सूची नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने सिविल इंजीनियर के कुल 214 पदों पर भर्ती निकाली थी। 214 पदों के लिए कुल 17991 ऑनलाइन आवेदन पड़े थे। इसमें सनी लियोनी नाम की महिला ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

पटना, 20 फरवरीः बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनीबिहार सरकार में कनिष्ठ अभियंता के पद पर नौकरी करती दिख सकती हैं। यह मामला जब पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने यह कहने में देर नहीं लगाई कि यह अंतिम सूची नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम इसमें हैं उन्हें दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की जांच के दौर से गुजरना होगा।

सनी लियोनी के नाम पर सचिव भी हैरान

विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह समझ से परे और हैरानी भरा है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि सनी लियोनी कौन है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह किसी ने शरारतपूर्ण तरीके से वेबसाइट पर अपलोड की है। हम इसे दुरुस्त कर लेंगे।

क्या है पूरा मामला

बिहार में पीएचइडी की ओर से आयोजित कराई गई जूनियर इंजीनियर की परीक्षा को सनी लियोनी ने पास किया है। इतना ही नहीं सनी ने न सिर्फ परीक्षा पास की है बल्कि मेरिट लिस्ट में टॉप किया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की वेबसाइट पर अपलोड की गई 200 पदों के लिए आवेदकों की सूची पर भरोसा किया जाए तो कनाडा में पैदा हुई फिल्म अभिनेत्री का नाम टॉप रैंक वालों में शामिल है।

परिणाम के अनुसार, सनी ने 98.5 प्वाइंट स्कोर किया है। एजुकेशन में उन्हें 73.5 प्वाइंट और 25 एक्सपीरिएंस प्वाइंट मिले हैं। परीक्षा में बैठी सनी, लियोना लियोनी की बेटी हैं और उनकी एप्लिकेशन आईडी जेइसी/0031211 है। इस प्रकार वह मेरिट लिस्ट में टॉप हुई हैं। आयोग ने सिविल इंजीनियर के कुल 214 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसकी मेरिट लिस्ट फरवरी को जारी की गई। 214 पदों के लिए कुल 17991 ऑनलाइन आवेदन पड़े थे। इतना ही नहीं मेरिट लिस्ट में बीवीसीएक्सजेड नाम का अभ्यर्थी है जिसने तीसरा स्थान हासिल किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :बिहारसनी लियोन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल