लाइव न्यूज़ :

बिहारः सनी लियोनी के बाद मलयालम एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने पास कर ली STET की परीक्षा?, वायरल हुआ रिजल्ट, तेजस्वी यादव का तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2021 18:53 IST

दक्षिण की फिल्‍मों की सुपर स्‍टॉर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्‍वीर वाला एक रिजल्‍ट वायरल हो रहा है. जिसमें मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगी है. जबकि रिजल्‍ट पर नाम ऋषिकेश कुमार का है. 

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में यह पहली बार नहीं है जब परीक्षार्थियों के रिजल्ट में धांधली से जुड़ी खबर सामने आई है.रिजल्‍ट की तस्‍वीर वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी इस पर चुटकी ली है. ट्वीट के जरिए यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि बिहार में कोई भी नियुक्ति बिना धांधली की नहीं होती.

पटनाः बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीएसईबी द्वारा मेरिट लिस्ट जारी किया गया है. इसको लेकर जहां नौकरी से वंचित अभ्यर्थियों ने सरकार पर धांधली के आरोप लगाए हैं.

 

इसी क्रम में एक बार फिर से रिजल्ट में धांधली होने का मामला सामने आया है. अब दक्षिण की फिल्‍मों की सुपर स्‍टॉर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्‍वीर वाला एक रिजल्‍ट वायरल हो रहा है. जिसमें मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगी है. जबकि रिजल्‍ट पर नाम ऋषिकेश कुमार का है. 

हालांकि, बिहार में यह पहली बार नहीं है जब परीक्षार्थियों के रिजल्ट में धांधली से जुड़ी खबर सामने आई है. रिजल्‍ट की तस्‍वीर वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी इस पर चुटकी ली है. उन्‍होंने एक ट्वीट के जरिए यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि बिहार में कोई भी नियुक्ति बिना धांधली की नहीं होती. उसमें भी सालों लग जाते हैं.

इससे पहले सनी लियोन का रिजल्ट आया था और अब अनुपमा परमेश्वरन का. तेजस्वी यादव ने राज्य के मेरिट लिस्ट से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को एसटीइटी परीक्षा पास करवा दी है.

नीतीश जी हर परीक्षा-बहाली में धांधली करा करोड़ों युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे हैं. एक बहाली पूरा करने में एक दशक लगाते है वह भी धांधली के साथ. उक्त वीडियो को राजद नेत्री रितु जायसवाल ने ट्विटर पर पोस्ट किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने देश विदेश से लोग आते थे.

अब बिहार में नौकरी पाने की लिस्ट में आ गई हैं नामचीन मलयालम अभिनेत्री. उन्होंने इसे मेरिट लिस्ट में बडा घोटाला करार दिया है, वो भी युवाओं के भविष्य के साथ! डूब मरना चाहिए ऐसी नीच और घटिया सोंच रखने वाली घोटालेबाज 'अफसर राज' वाली सरकार को. वहीं, रिजल्ट पर इसका नाम ऋषिकेश कुमार का है.  

बता दें कि कल ही राज्य के कई जिलों में एसटीइटी अभ्यर्थियों के द्वारा रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन किये गए थे. वहीं, अब इस रिजल्ट के वायरल होने के बाद अभ्यर्थियों का आरोप है कि रिजल्ट आनन-फानन में जारी किया गया है, जिसमें बडे़ संख्या में अभ्यर्थियों की छंटनी कर दी गई है.

टॅग्स :पटनातेजस्वी यादवसनी लियोनआरजेडीजेडीयूबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल