लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों विवादों में फंसी बिहार की 'लेडी सिंघम' एएसपी लिपि सिंह, बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी में अहम रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 11:14 IST

बिहार बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बिहार की 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर लिपि सिंह 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

बिहार मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार (23 अगस्त) को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आर्म्स एक्ट मामले में सरेंडर किया था। जिसके बाद कोर्ट ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन इन सब के बीच चर्चा में आ गई हैं, 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह। लिपि सिंह वर्तमान में बाढ़ की एएसपी है।  लिपि सिंह को बिहार की 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है। लिपि सिंह कभी अनंत सिंह ने नाक में दम करके रखती थीं लेकिन अब उन्ही की वजह से उनकी आलोचना हो रही है। असल में  शनिवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने पहुंची बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह सांसद के स्टिकर लगी गाड़ी से गईं थी। जिसके बाद से बवाल मच गया है। जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। 

लिपि सिंह जेडीयू एमएलसी रणवीर नंदन के एमपी स्टिकर लगे वाहन से कोर्ट पहुंचीं। इससे कई सवाल उठते हैं। पहला लिपि सिंह किसी जेडीयू नेता की गाड़ी से यात्रा कर कोर्ट क्यों पहुंची। दूसरा अगर रणवीर नन्दन जो विधान पार्षद हैं, अगर लिपि सिंह द्वार इस्तेमाल किया गया गाड़ी उनका है तो उसपर राज्यसभा सांसद का स्टिकर कैसे लगा है? 

अनंत सिंह के विरोधी और विपक्ष के नेताओं का कहना है कि ऐसे संगीन मामले के आरोपी को लाने के लिये लिपि सिंह ने जदयू के विधानपार्षद रणवीर नन्दन की सफारी गाड़ी का उपयोग करना ये दिखाता है कि वो रसूख वाली हैं। इस मामले पर आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने भी लिपि सिंह पर निशाना साधा है। जी मीडिया के मुताबिक,  तेजस्वी यादव ने कहा है कि लिपि सिंह भ्रष्टाचार को लेकर केवल राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार को ही निशाना बनाती हैं? तेजस्वी यादव ने कहा कि लिपि सिंह सांसद के स्टीकर वाले कार में यात्रा करती हैं, इसपर जांच होनी चाहिए। लिपि सिंह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी में लिपि सिंह का अहम रोल 

बिहार की 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर लिपि सिंह 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। सिविल सर्विस परीक्षा में लिपि सिंह को 114वां रैंक मिला था। 33 वर्षीय लिपि सिंह नालंदा जिले की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर बनीं थी। 

 एके-47 केस में नाम आने के बाद से ही लिपि सिंह उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई थी। लिपि सिंह और एसपी (ग्रामीण) कौंतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम की अगुआई करके अनंत सिंह के बाढ़ के अंदर आने वाले लदमा गांव स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी में पुलिस ने उनके घर से एके 47 सेमी ऑटोमेटिक राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। लिपि सिंह आईपीएस बनने के कुछ दिन बाद से ही अपनी दमदार और बेखौफ कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में आ गईं थी। 

टॅग्स :बिहारअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल