लाइव न्यूज़ :

बिहार में आया अजूबा मामला, युवक-युवती ने वीडियो कॉल पर की शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2019 16:25 IST

मामला बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के बलुवाहा का है. पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक और युवती को एक साथ पकड़ा गया. जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने कहा कि दोनों ने शादी कर ली है. साथ ही युवती ने कहा कि प्रेमी से वीडियो कॉल पर शादी कर ली है.

Open in App

 फोन पर तीन तलाक की बात तो सामने आई है, लेकिन फोन पर कोई विवाह ही कर ले और सात फेरे ले ले, यहां तक कि सिंदुरदान भी फोन से ही कर ले. यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य होता है. लेकिन बिहार के सहरसा में ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने जब एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो युवती ने कहा कि हमारी शादी हो गई है. पुलिस ने पूछा कोई प्रमाण है तो युवती ने कहा कि वीडियो कॉल पर हम दोनों ने शादी कर ली है.

मामला सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के बलुवाहा का है. पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक और युवती को एक साथ पकड़ा गया. जब पुलिस ने पूछताछ की तो कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली है. साथ ही युवती ने कहा कि प्रेमी से वीडियो कॉल पर शादी कर ली है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. वहीं, पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और उन्हें थाना बुलाया गया. लेकिन युवती के जिद को देखते हुए परिजनों की मौजूदगी में स्थानीय भगवती तारा स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. 

युवती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा खाप गांव की है. जबकि युवक दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के कदवाड़ा गांव का रहनेवाला है. बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत फोन पर बातचीत के दौरान शुरू हुई थी. युवक-युवती ने बताया कि दोनों को दीवाना फिल्म के गानें ने आकर्षित किया था. युवती बहनोई के साथ राजस्थान में रहती थी. जहां से मोबाइल पर बात की शरुआत हुई और प्रेमी के कहने पर वह सहरसा पहुंची थी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल