Bihar Politics News: सीएम नीतीश पर कटाक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर किया हमला, पढ़े फेसबुक क्या लिखा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2023 19:55 IST2023-09-27T19:53:38+5:302023-09-27T19:55:09+5:30

Bihar Politics News: सुनील कुमार सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। उन्होंने अब नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधा कृष्ण से कर दिया है।

Bihar Politics News Taking dig CM Nitish Kumar former CM Rabri Devi's adopted brother RJD mlc Sunil Singh attack on social media, see what he wrote | Bihar Politics News: सीएम नीतीश पर कटाक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर किया हमला, पढ़े फेसबुक क्या लिखा

file photo

Highlightsपटना की सड़कों पर भी राधा और कृष्ण का रास देखने को मिल जा सकता है।थोड़े ही न राधे कृष्ण जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं!पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित सरकारी समारोह के दौरान हुआ था।

Bihar Politics News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई व राजद विधान पार्षद सुनील सिंह इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने फेसबुक पर लिखा है-पटना की सड़कों पर भी राधा और कृष्ण का रास देखने को मिल जा सकता है।

सुनील सिंह ने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा है कि वे नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के बीच सड़क पर गले मिलने की चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि सुनील कुमार सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। उन्होंने अब नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधा कृष्ण से कर दिया है।

फेसबुक पर सुनील सिंह ने लिखा है “थोड़े ही न राधे कृष्ण जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं! यह यदा-कदा पटना के सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है!" चर्चा है कि सुनील सिंह उस प्रकरण पर कटाक्ष कर रहे हैं जो पटना में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित सरकारी समारोह के दौरान हुआ था।

उस समारोह में मीडिया के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये थे। नीतीश ने कहा था कि हम दोनों में काफी प्रेम है। उससे पहले एक और राजकीय समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ कर उनका सिर एक पत्रकार के सिर से टकरा दिया था।

तब कहा गया था कि नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के टीका लगाने से नाराज हैं। नीतीश कुमार जब टीका पर सफाई देने उतरे तो अशोक चौधरी से बीच सड़क पर लिपट गए। यहां बता दें कि सुनील सिंह लगातार नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं।

दो दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि बिहार की सियासत कानपुर वाले "ठग्गू के लड्डू" जैसी हो गई है। यानि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं। सोशल मीडिया पर सुनील सिंह के पोस्ट के कारण बड़ा विवाद भी हो चुका है।

महागठबंधन विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि सुनील सिंह भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उसके बाद भी सुनील सिंह अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहते हैं।

Web Title: Bihar Politics News Taking dig CM Nitish Kumar former CM Rabri Devi's adopted brother RJD mlc Sunil Singh attack on social media, see what he wrote

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे