बिजली हाईवोल्टेज टावर पर चढ़कर हंगामा, प्रेमिका से मिलने की मांग पर अड़ा था नीतीश यादव, 3 घंटे बाद उतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2026 15:20 IST2026-03-17T15:19:34+5:302026-03-17T15:20:23+5:30

 बिदुपुर काली स्थान निवासी नीतीश यादव अपनी प्रेमिका (जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था) से मिलने की मांग पर अड़ा था।

bihar police Nitish Yadav created ruckus climbing high-voltage electricity tower adamant meeting his girlfriend came down 3 hours | बिजली हाईवोल्टेज टावर पर चढ़कर हंगामा, प्रेमिका से मिलने की मांग पर अड़ा था नीतीश यादव, 3 घंटे बाद उतरा

photo-lokmat

Highlightsबोतल देख नीचे खड़े लोगों और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था।पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पटनाः बिहार में इन दिनों वीरू और बसंती का खेल देख कर लोग हैरान हैं। कहीं वीरू को पाने के लिए बसंती बिजली के हाईवोल्टेज टावर पर चढकर यह कहते मिल जा रही है कि गांव वालों शादी तो वीरू से ही करेगी अन्यथा जान दे देगी। इसी तरह वीरू भी बसंती की चाह में बिजली के हाईवोल्टेज टावर पर चढ़कर प्रेमिका की मांग कर देता है। अभी पिछले ही दिनों पूर्वी चंपारण जिले में बसंती का मामला अभी सुर्खियों में ही था कि अब वैशाली जिले के बरांटी थाना के ठीक सामने स्थित बिजली टावर पर सोमवार को शाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक जान देने की नीयत से टावर के शिखर पर जा बैठा। बिदुपुर काली स्थान निवासी नीतीश यादव अपनी प्रेमिका (जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था) से मिलने की मांग पर अड़ा था।

युवक के हाथ में चूहा मारने वाले जहर का पैकेट और एक बोतल देख नीचे खड़े लोगों और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस एवं डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

वह अपनी प्रेमिका के पिता को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहा था। युवक के नहीं उतरने पर पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और बचाव दल को सूचना दी। वहीं परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। उसे प्रेमिका से मिलवाने का आश्वासन दिया गया था।

इसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। टावर पर चढ़े नीतीश यादव ने बताया कि उसने गांव की एक लड़की से शादी कर ली थी। शादी के बाद लड़की के स्वजन उसे जबरन अपने घर ले गए थे। दरअसल, नीतीश ने इंटरनेट मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद प्रेमिका के पिता और नीतीश के बीच विवाद हुआ था। प्रेमिका के पिता ने उससे वीडियो और तस्वीरें डिलीट करवा दी थी।

नीतीश को अपनी पत्नी से मिलने पर पाबंदी लगा दी। इस संबंध में बिदुपुर के थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया है। बिदुपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई की कोई बात नहीं हो सकती है।

Web Title: bihar police Nitish Yadav created ruckus climbing high-voltage electricity tower adamant meeting his girlfriend came down 3 hours

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे