लाइव न्यूज़ :

बिहारः प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाकर चार दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2020 21:32 IST

नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया.

Open in App
ठळक मुद्देचार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया. चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया है.केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.

पटनाः बिहार के जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया.

जब वह गई तो उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती का पहले से भी से आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाया था. उससे वायरल करने की धमकी देकर उससे मिलने के लिए बुलाया. जब लड़की गई तो चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया है.

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अंकित और पीड़िता में पहले से दोस्ती थी.

पीड़िता को फोन कर अंकित ने की मिलने के लिए बुलाया था. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीडिता की मेडिकल जांच करवाई है. इस मामले में महिला थाना पहुंचे एसडीपीओ अशोक पांडेय ने बताया कि नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित उर्फ राजा और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी ही है. पुलिस फिलाहल पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

टॅग्स :बिहाररेपपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल