लाइव न्यूज़ :

बिहारः श्मशान घाट पर अचानक जिंदा हो उठा अंतिम संस्कार के लिए आया मुर्दा!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2018 18:56 IST

बिहार के गया में विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आया एक मुर्दा अचानक जिंदा हो उठा

Open in App

पटना, 30 जुलाईःबिहार के गया में विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आया एक मुर्दा अचानक जिंदा हो उठा। मामला जिले के चंदौती थाना के कुजापी गांव का है, जहां 80 साल के वृद्ध रामकृत प्रसाद की मौत के बाद उन्हें जलाने के लिये चिता तैयार कर ली गई थी। लेकिन चिता पर रखने से ठीक पहले वो जिंदा हो उठे।

बताया जाता है कि घटना की खबर आग की तरह आसपास के क्षेत्रों में फैल गयी और लोगों का हुजूम श्मशान घाट पर जमा हो गया। दरअसल, कुजापी गांव निवासी 80 वर्षीय रामकृत प्रसाद लंबे समय से बीमार से चल रहे थे और उनकी मौत सोमवार की सुबह 5 बजे हो गई थी।

इसके बाद परिजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए बारह बजे श्मशान घाट ले गये। अंतिम संस्कार के लिए सारी सामग्री भी आ गई और चिता भी बनकर तैयार हो गया था। इस दौरान मृत व्यक्ति को उनके परिजन देखने गये तभी परिजनों ने देखा कि उनकी नब्ज चल रही है और वो जिंदा हैं। 

आनन-फानन में परिजनों ने चिकित्सकों को बुलाया और जांच की गई तो वे जीवित पाये गये। इसके बाद परिजनों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल ले गये जहां करीब वे एक घंटे जीवित रहने के बाद उनकी मौत हो गई। जांच के बाद मेडिकल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाके के लोगों के बीच ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहारअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल