3.27 करोड़ रुपये खर्च, बिहार में कैदी देखेंगे टीवी?, वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी खरीद को दी मंजूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2025 15:24 IST2025-08-21T15:23:33+5:302025-08-21T15:24:44+5:30

सबसे अधिक 49 टीवी पूर्णिया केंद्रीय कारा में लगाए जाएंगे, जिस पर 23.52 लाख रुपये खर्च होंगे।

bihar nitish kumar Rs 3-27 crore spent prisoners in Bihar watch TV Finance Committee approves purchase of 681 colour TVs | 3.27 करोड़ रुपये खर्च, बिहार में कैदी देखेंगे टीवी?, वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी खरीद को दी मंजूरी

सांकेतिक फोटो

Highlightsगृह विभाग की स्थायी वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी की खरीद को मंजूरी दे दी है।उदाकिशुनगंज उपकारा में 14 और शेरघाटी उपकारा में 12 टीवी लगाए जाएंगे।मुंगेर में 19 और भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में 17 रंगीन टीवी की व्यवस्था होगी।

पटनाः बिहार के जेलों में कैदियों को अब टीवी दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में कैदी जेले में टीवी का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए नीतीश सरकार 3.27 करोड़ रुपए खर्च करने करने जा रही है। बताया जाता है कि जेलों के कैदी वार्ड अब रंगीन टीवी से लैस होंगे। गृह विभाग की स्थायी वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी की खरीद को मंजूरी दे दी है।

प्रत्येक टीवी की लागत 48 हजार रुपये तय की गई है और इसके लिए कुल 3.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खरीद प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। गृह विभाग (कारा) के संयुक्त सचिव सह निदेशक संजीव जमुआर के पत्र के अनुसार, उच्च सुरक्षा कक्ष और प्रकोष्ठ को छोड़कर सभी बंदी वार्डों में टीवी लगाए जाएंगे।

सबसे अधिक 49 टीवी पूर्णिया केंद्रीय कारा में लगाए जाएंगे, जिस पर 23.52 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा दरभंगा मंडल कारा के लिए 29 टीवी (21.12 लाख), सहरसा मंडल कारा में 29, मधुबनी में 24, जहानाबाद में 20, दाउदनगर उपकारा में 22, आरा मंडल कारा में 18, कटिहार मंडल कारा में 16, उदाकिशुनगंज उपकारा में 14 और शेरघाटी उपकारा में 12 टीवी लगाए जाएंगे।

वहीं गयाजी केंद्रीय कारा और जमुई मंडल कारा में 13-13, मुंगेर में 19 और भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में 17 रंगीन टीवी की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही गृह विभाग ने जेलों की साफ-सफाई के लिए 105 हाई प्रेशर जेट क्लीनर मशीनों की खरीद की भी स्वीकृति दी है। 59 जेलों के लिए इन मशीनों पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक मशीन की लागत 1.20 लाख रुपये तय की गई है।

Web Title: bihar nitish kumar Rs 3-27 crore spent prisoners in Bihar watch TV Finance Committee approves purchase of 681 colour TVs

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे