लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए राजस्थान से आया दूल्हा हुआ ठगी का शिकार, शादी के बाद लूटेरी दुल्हन हुई रफ्फूचक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2022 19:15 IST

दूल्हा भी शादी करने के लिए 1600 किमी दूर राजस्थान से बिहार आया था। मगर बिहार आकर शादी करना उसे काफी महंगा पड़ गया। घटना सुल्तानगंज थाना इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे दूल्हा भी शादी करने के लिए 1600 किमी दूर राजस्थान से बिहार आया थाजहां लूटेरी दुल्हन ने शादी के बाद 60 हजार रुपये मांगकर रफ्फूचक्कर हो गईपुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है

पटना:बिहार के भागलपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां लूटेरी दुल्हन ने शादी के बाद 60 हजार रुपये मांगकर रफ्फूचक्कर हो गई। दूल्हा भी शादी करने के लिए 1600 किमी दूर राजस्थान से बिहार आया था। मगर बिहार आकर शादी करना उसे काफी महंगा पड़ गया। घटना सुल्तानगंज थाना इलाके में हुई। राजस्थान के रायपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दलाल के जरिए शादी तय किया। 

बताया जाता है कि दलाल ने शादी के लिए युवक और उसके पूरे परिवार को सुल्तानगंज बुलाया। उसने युवक को बताया कि लड़की वाले गरीब हैं, यह कहकर इस बात पर राजी करा लिया कि लड़की पक्ष के खर्च को भी लड़के वाले वहन करेंगे। दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद दूल्हा सुल्तानगंज बारात लेकर पहुंचा। दूल्हा जब पहुंचा तो देखा कि शादी की कोई तैयारी नहीं हुई थी। 

शादी के लिए मंडप तक नहीं बनाया गया है। दुल्हन पक्ष की तरफ से बताया गया कि पैसे की कमी के कारण शादी जमालपुर के एक मंदिर में कराई जा रही है। फिर दूल्हे ने दुल्हन की मांग में मंदिर में सिंदुर भरा और शादी हो गई। इसके बाद फिर सरातियों में से एक ने दूल्हे से 60 हजार रुपये मांगे और कहा कि विदाई के लिए कुछ सामान खरीदना है। 

युवक से रुपये मिलते ही दुल्हन पक्ष का एक व्यक्ति गायब हो गया। जिसके बाद उसकी तलाश में खुद दूल्हा और उसके परिजन निकले तो दुल्हन को मौका मिल गया और वह भी भाग गई। धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष के ज्यादातर लोग खिसक गए। शादी में केवल दुल्हन का पिता और बड़ी बहन ही बचे थे। 

जब दुल्हन भाग गई तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने अपने रुपये मांगे। उस समय पता चला कि दुल्हन का पिता और बहन नकली हैं। दूल्हा समझ गया था कि वह ठगी का शिकार हो गया और वह भी राजस्थान चला गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। 

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल