लाइव न्यूज़ :

भैंस पर बैठकर बिहार चुनाव में नामांकन करने पहुंचे नेताजी, कहा- हमरौ पर ध्यान हे न?

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2020 10:34 IST

भैंस की सवारी के बावत पूछने पर नेताजी बड़े गर्व से कहते हैं कि मैं पशु प्रेमी हूं, जब लालूजी भैंस की पीठ पर बैठकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमा ले सकते हैं तो मैं कम से कम विधायक तो बन ही जाउंगा।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन के छठे दिन रविन्द्र प्रसाद उर्फ गोप जी अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरने भैंस पर चढ़कर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। नामांकन करने के लिए घर से निकलने के पहले उन्होंने अपनी भैंस का भी साज श्रृंगार किया।

पालीगंज :बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इस दौरान एक ऐसी अद्भुत तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल, पटना के पालीगंज में नामांकन के छठे दिन रविन्द्र प्रसाद उर्फ गोप जी अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरने भैंस पर चढ़कर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। नामांकन करने के लिए घर से निकलने के पहले उन्होंने अपनी भैंस का भी साज श्रृंगार किया। आरती-मंगल की और भरपेट भोजन कराकर भैंस को टाइट कर दिया। 

भैंस की सवारी के बावत पूछने पर नेताजी बड़े गर्व से कहते हैं कि मैं पशु प्रेमी हूं, जब लालूजी भैंस की पीठ पर बैठकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमा ले सकते हैं तो मैं कम से कम विधायक तो बन ही जाउंगा। नेताजी की पहचान इलाके में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है। बहुत कम लेकिन जब भी वे नगर भ्रमण को पालीगंज आते हैं, सभी से बड़े ही अदब से मिलते हैं, उन्हें प्रणाम करते हैं और पूछ लेते हैं ‘जी हमरो पर ध्यान हे न‘। लोग भी उन्हें मायूस नहीं होने देते और कह देते हैं- पूरा ध्यान है नेताजी। नेताजी खुश। गोप जी का यह स्टाइल पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

अब तक 111 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर मंगलवार को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, विधायक सुरेंद्र यादव, रेखा कुमारी सहित 111 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज (08 अक्टूबर) तक निर्धारित है। इसके बाद 09 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 12 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। इस चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगा। आज कई दिग्गज नामांकन भरेंगे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल