लाइव न्यूज़ :

बिहारः बुर्का पहने लड़की को बैंक कर्मी ने पैसा देने से किया मना, वीडियो हुआ वायरल, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2022 19:28 IST

बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूर चौक शाखा के यूको बैंक के अंदर का बताया जा रहा है. इस वीडियो के शेयर होते ही बिहार की सियासत तेज हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो की पुष्टि अभी तक किसी के द्वारा नहीं की गई है. तेजस्वी यादव के कार्यालय की ओर से इस वायरल वीडियो को ट्वीट किया गया है.मीर फैजल नामक यूजर ने इस विडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है.

पटनाः हिजाब विवाद कर्नाटक से चलकर बिहार पहुंच गया है. हिजाब को लेकर बिहार में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बुर्का पहले एक लड़की बैंक में पहुंची तो उसे रोक दिया गया.

 

वायरल वीडियो बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूर चौक शाखा के यूको बैंक के अंदर का बताया जा रहा है. इस वीडियो के शेयर होते ही बिहार की सियासत तेज हो गई है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अभी तक किसी के द्वारा नहीं की गई है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यालय की ओर से इस वायरल वीडियो को ट्वीट किया गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, कुर्सी की खातिर आप बिहार में यह सब क्या करवा रहे हैं? माना आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है. लेकिन संविधान की जो शपथ ली है, कम से कम उसका तो ख्याल रखिए. इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ्तार कीजिए.

वहीं, मीर फैजल नामक यूजर ने इस विडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है. उसका दावा है कि यह वीडियो बिहार के बेगूसराय का है. ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि बेगूसराय के मंसूरचक स्थित एक बैंक में हिजाब पहनकर पहुंची युवती को बैंक कर्मियों ने रोक दिया. बताया जा रहा है कि एक लड़की बेगूसराय के मंसूरचक स्थिति यूको बैंक की शाखा में पैसे का लेनदेन करने पहुंची थी.

वहां बैंक कर्मियों ने हिजाब का हवाला देते हुए उसे ट्रांजैक्शन से रोक दिया. इसके बाद लडकी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. बैंक कर्मियों और परिजनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. बैंक कर्मियों से परिजन उस आदेश को दिखाने की मांग कर रहे थे, जिसमें हिजाब पर आपत्ति जताई गई है. वैसे इस मामले में अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सूबे में इसकी गर्मी देखी जाने लगी है.

टॅग्स :बिहारकर्नाटकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल