बिहार की सियासत में ‘खैनी’ पर घमासान, सदन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हावभाव को लेकर वीडियो वायरल 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2026 15:53 IST2026-02-19T15:52:14+5:302026-02-19T15:53:14+5:30

कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए वीडियो के पीछे लोकप्रिय भोजपुरी गाना ‘बनावो खैनी रे…’ लगा दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।

bihar assembly khaini politics video Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary's gesture House goes viral | बिहार की सियासत में ‘खैनी’ पर घमासान, सदन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हावभाव को लेकर वीडियो वायरल 

photo-lokmat

Highlightsखास अंदाज में मलते हुए और फिर चेहरे के पास ले जाते दिख रहे हैं।विपक्ष ने उन पर सदन के भीतर खैनी खाने का आरोप जड़ दिया है। राजद ने इसे “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक” करार दिया।

पटनाःबिहार की सियासत में इन दिनों ‘खैनी’ पर घमासान छिड़ा हुआ है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विपक्षी दल राजद और कांग्रेस उन पर हमलावर हैं। वायरल क्लिप में सम्राट चौधरी अपने हाथों को एक खास अंदाज में मलते हुए और फिर चेहरे के पास ले जाते दिख रहे हैं।

इसी हाव-भाव को आधार बनाकर विपक्ष ने उन पर सदन के भीतर खैनी खाने का आरोप जड़ दिया है। विपक्ष इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता। अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए राजद ने इसे “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक” करार दिया।

कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए वीडियो के पीछे लोकप्रिय भोजपुरी गाना ‘बनावो खैनी रे…’ लगा दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। सत्ताधारी खेमे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ओछी राजनीति बताया है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा का कहना है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे हताशा में इस तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने इसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की विपक्षी साजिश करार दिया। हालांकि वीडियो में सम्राट चौधरी के हाथ की हरकतें पारंपरिक तरीके से खैनी बनाने जैसी दिख रही हैं, लेकिन कैमरे में स्पष्ट रूप से कोई तंबाकू या खैनी नजर नहीं आ रही है।


यह कहना मुश्किल है कि वे वास्तव में खैनी खा रहे थे या यह सिर्फ उनके बैठने का एक सहज अंदाज था। वहीं, आम जनता के बीच भी यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं, तो कुछ इसे बिहार की सहज संस्कृति से जोड़कर देख रहे हैं।


Web Title: bihar assembly khaini politics video Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary's gesture House goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे