लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ग्रामीण के घर में घुसा 16 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा, रेस्क्यू के दौरान वन अधिकारियों के छूटे पसीने

By आजाद खान | Updated: June 17, 2023 14:17 IST

इस वीडियो को एक ट्वीटर यूजर ने शेयर किया है और लिखा है कि "अल्मोड़ा: चौमू गांव में 16 फीट लंबे किंग कोबरा की दहशत….वन विभाग ने गाय के गोठ से पकड़ा विशालकाय, जहरीला किंग कोबरा।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक किंग कोबरा का रेस्क्यू वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 16 फीट लंबे सांप को दो वन अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। दावा किया जा रहा कि सांप को रेस्क्यू करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक किंग कोबरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर से वन अधिकारियों को एक कोबरा बाहर निकालते हुए देखा गया है। जारी इस वीडियो में पीछे से कई महिलाओं की भी आवाज सुनने को मिल रही है जो सांप को देख कर डरी और घबराई हुई है। 

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह कोबरा इसत बड़ा और खतरनाक था कि इसको घर से बाहर निकालने के लिए वन अधिखारियों के पसीने छूट गए। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर का यह दावा है कि यह 16 फीट लंबा सांप है। हालांकि यह वीडियो नई है या पुरानी है इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक विशाल किंग कोबरा (King Cobra Snake) एक घर में घुसा हुआ है और पास में एक गाय बंधी हुई है। इस दौरान दो वन अधिकारी भी वहां मौजूद है जो सांप को रेस्क्यू करने वहां आए हुए हैं। वीडियो में उन्हें सांप के मुंह को पकड़े हुए उसे खींचते हुए देखा जा सकता है लेकिन किंग कोबरा अपनी पूंछ से घर में खुद को फंसा रखा है।

 

वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बना रहे है और वे सांप के रेस्क्यू को भी देख रहे है। ऐसे में काफी मेहनत के बाद वन अधिकारी सांप को बाहर निकाल लेते है और वह दिखने में इतना विशाल है कि वह उनके संभाल में भी नहीं आ रहा है। वीडियो में दोनों वन अधिकारियों द्वारा सांप के मुंह को एक यंत्र से दबाए हुए और एक अधिकारी को उसके दूसरे हाथ से पकड़े हुए देखा जा सकता है। 

क्या है पूरा मामल

इस वीडियो को @Singh99_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि वन विभाग ने गाय के गोठ से विशालकाय जहरीले किंग कोबरा को पकड़ा। ऐसे में जब से यह वीडियो अपलोड हुआ है तब से इसे काफी लोगों ने शेयर किया है। 

वीडियो में यह जानकारी दी गई है कि यह घटना उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा के चौमू गांव की है जहां इस विशाल सांप को देखा गया है। यही नहीं वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस सांप की लंबाई 16 फीट है। हालांकि यह घटना कब की है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दावा है कि इस सांप को घर से बाहर निकालने में वन अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं।  

टॅग्स :अजब गजबअमरोहाउत्तराखण्डवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी