लाइव न्यूज़ :

मिलिए भोपाल की पहली महिला कुली लक्ष्मी से, पति की मौत के बाद बिल्ला नंबर-13 है इनकी पहचान

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 16:05 IST

मध्य प्रदेश भोपाल रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाली महिला लक्ष्मी का कहना है कि वह अपने बेटे को अच्छी जिंदगी देने के लिए किसी भी काम को करने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मी का पति राकेश कुली था। राकेश के दोस्तों ने ही लक्ष्मी को इस बात की सलाह दी थी कि वो रेलवे अधिकारियों से इस मसले पर बात करें।लक्ष्मी अपने बेटे के साथ अपने मायके में रहती हैं। लक्ष्मी के ससुराल वालों का भी निधन हो चुका है।

मध्य प्रदेश भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक महिला कुली हैं। जिनकी उम्र 30 साल है। अपने पति की मौत के बाद ये अपने घर के खर्चे के लिए कुली का काम करती हैं। महिला कुली का नाम लक्ष्मी है और ये भोपाल की पहली महिला कुली हैं। लक्ष्मी रोज नाइट ड्यूटी करने भोपाल स्टेशन आती हैं। लक्ष्मी की ड्यूटी शाम छह बजे से शुरू होती है,जो देर रात तक चलती है। पति की अचानक मौत के बाद लक्ष्मी के सामने इस काम के अलावा और कोई चारा नहीं था। लक्ष्मी को बिल्ला नंबर 13 मिला है।  ये बिल्ला नंबर 13 भोपाल स्टेशन पर लक्ष्मी की पहचान है।

आठ वर्षीच बच्चे की मां लक्ष्मी कहती हैं, पति की मौत के बाद उन्होंने अपने पति के नौकरी को करने का फैसला किया। वह जिंदगी के हर मुश्किल का सामना अपने बेटे और परिवार को अच्छी जिंदगी देने के लिये करना चाहती हैं। 

उन्होंने कहा, मेरे पास अपनी आजिविका जीने के लिये और कोई साधन नहीं था। मुझे अपने बेटे के लिये काम करना है। इस नौकरी से मैं हर दिन 50 से 100 रुपये कमाती हूं। 

लक्ष्मी अपने बेटे के साथ अपने मायके में रहती हैं। लक्ष्मी के ससुराल वालों का भी निधन हो चुका है। लक्ष्मी ने कहा, कुली की नौकरी करना उनके लिये शारीरिक तौर पर बहुत मुश्किल भरा है लेकिन मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं तो इसके अलावा मैं और कोई काम भी नहीं कर सकती हूं।

लक्ष्मी का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता था। लेकिन उसके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वह सरकारी स्कूल के फीस जमा कर सके। लक्ष्मी का पति राकेश कुली था। राकेश के दोस्तों ने ही लक्ष्मी को इस बात की सलाह दी थी कि वो रेलवे अधिकारियों से इस मसले पर बात करें। 

टॅग्स :भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल