लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में राष्ट्रगीत के नाम पर बज गया कुछ और, कांग्रेस कार्यकर्ता देखते रह गए, वायरल हो रहा वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2022 09:47 IST

राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रगीत के नाम पर गलती से कुछ और बजने लगता है। बाद में राहुल गांधी के इशारे पर इसे रोका जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में हुई गफलत, राष्ट्रगीत की जगह बज गया गलत गाना।राहुल गांधी के इशारे पर करीब 20-25 सेकेंड के बाद रोका गया गाना।सोशल मीडिया पर भी वीडियो हो रहा वायरल, कई यूजर्स बना रहे मजाक।

नई दिल्ली: कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त है। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और समाज के अन्य लोग भी इस यात्रा से जुड़े हैं। हालांकि इस यात्रा को लेकर कुछ विवाद भी सामने आते रहे हैं। भाजपा भी कुछ सवाल खड़े करते रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक बनाया जा रहा है।

इसमें यात्रा के एक स्थल पर मंच पर राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं। राष्ट्रगीत बजाने की घोषणा राहुल गांधी करते हैं। इसके बाद सभी अन्य कार्यकर्ता भी सावधान की मुद्रा में आ जाता हैं। हालांकि, इसी दौरान गफलत होती है और कुछ और बजने लगता है। कुछ सेकेंड बाद राहुल गांधी इशारा करते हैं और फिर इसे रोका जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडिया के आते ही कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे नेपाल का राष्ट्रगान बता रहे हैं। 'फैक्ट्स' नाम के ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया लहजे में लिखा, 'ये नेपाल का राष्ट्रगान है। राहुल गांधी दरअसल अखंड भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।'

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ राहुल गांधी अभी महाराष्ट्र में हैं। यात्रा गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के अकोला जिले से फिर शुरू हुई। ‘भारत यात्री’ रात में विश्राम करने के लिए एक फैक्टरी में रुके थे। राहुल ने यात्रा के दौरान सड़क पर एकत्रित हुए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। राहुल आज दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी।

‘भारत यात्रियों’ ने नांदेड जिले से सात नवंबर को महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आरंभ किया था। नांदेड के अलावा यात्रा अभी तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिले से गुजरने के बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल