लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में एमजी रोड से शुले सर्किल तक हमेशा व्यस्त रहने वाली सड़क पर पांच मीटर गहरा गड्ढा बना, बाइक सवार मामूली रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2023 14:02 IST

बाइक सवार के सड़क पर उभरी हुई जगह से ठोकर खाने के बाद वहां गड्ढा हो गया और बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपांच मीटर गहरा गड्ढा बन गया। सड़क सभी की आंखों के सामने धंस गई।पानी की पाइप लाइन में ‘लीकेज’ होने के कारण सड़क धंस गई है। 

बेंगलुरुः बेंगलुरु में एमजी रोड से शुले सर्किल तक हमेशा व्यस्त रहने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार को पांच मीटर गहरा गड्ढा बन गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक बाइक सवार के सड़क पर उभरी हुई जगह से ठोकर खाने के बाद वहां गड्ढा हो गया और बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया।

 

अशोक नगर यातायात थाने में तैनात एक अधिकारी ने बताया, “उसके ठीक बाद, सड़क सभी की आंखों के सामने धंस गई और पांच मीटर गहरा गड्ढा दिखाई दिया। जल्द ही सड़क को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।”

अधिकारी ने कहा, “हमारे थाने के कर्मियों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने सड़क जाम कर दी और यातायात के लिए जल्दी से मार्ग परिवर्तित कर दिया।” उन्होंने आशंका जताई कि पानी की पाइप लाइन में ‘लीकेज’ होने के कारण सड़क धंस गई है। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप