Bengaluru: कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल का फर्जी वीडियो हुआ था वायरल, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2020 21:38 IST2020-07-19T21:38:29+5:302020-07-19T21:38:29+5:30

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक अस्पताल के ओपीडी में मास्क लगाए हुए लोगों की भीड़ है।

Bengaluru: A fake video of a hospital treating Corona patients was viral, one arrested | Bengaluru: कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल का फर्जी वीडियो हुआ था वायरल, एक गिरफ्तार

Bengaluru: कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल का फर्जी वीडियो हुआ था वायरल, एक गिरफ्तार

Highlightsइस अस्पताल की पहचान यहां स्थित विक्टोरिया अस्पताल के तौर पर की गई है, जो गलत है।विक्टोरिया अस्पताल यहां प्रमुख कोविड अस्पताल है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह वीडियो फर्जी निकला, जिसमें कर्नाटक के बेंगलुरू में कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले एक अस्पताल की खराब हालत दिखाई गई थी। पुलिस ने इस बाबत रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि इस तरह के वीडियो से समाज में दहशत फैलने का अंदेशा है और लोगों को इसके प्रसार से बचना चाहिये। पुलिस ने ऐलान किया था उसने इस बाबत एक मामला दर्ज किया है, जिसके कुछ घंटों के अंदर ही एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक अस्पताल के ओपीडी में मास्क लगाए हुए लोगों की भीड़ है। इस अस्पताल की पहचान यहां स्थित विक्टोरिया अस्पताल के तौर पर की गई है, जो गलत है। विक्टोरिया अस्पताल यहां प्रमुख कोविड अस्पताल है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने ट्वीट किया, " शहर की अपराध शाखा ने बेंगलुरू के विक्टोरिया अस्पताल में दहशत का फर्जी वीडियो फैलाने वाले इस शख्स की तेजी से पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे सभी डॉक्टर और मेडिकल पेशेवर तारीफ के हकदार। फर्जी खबर का पर्दाफाश। " इससे पहले पुलिस ने कहा था कि उसने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने ट्वीट किया कि बेंगलुरू के अस्पताल की खराब स्थिति को दिखाने वाला एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाबत साइबर अपराध पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

पाटिल ने कहा कि सरकार और समाज महामारी से लड़ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे संदेश या वीडियो बना रहे हैं और प्रसारित कर रहे हैं जिनमें समाज में दहशत पैदा करने की क्षमता होती है। इससे बचें। सरकारी सूत्रों ने बताया कि वीडियो कथित रूप से उत्तरी राज्य के एक अस्पताल का है, न कि विक्टोरिया अस्पताल का। 

Web Title: Bengaluru: A fake video of a hospital treating Corona patients was viral, one arrested

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे