बेगूसराय सदर अस्पतालः पोस्टमार्टम रूम से लाश का कटा हुआ पैर मुंह में दबाकर भाग रहा था कुत्ता?, मानवता शर्मसार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2026 17:15 IST2026-03-25T17:13:58+5:302026-03-25T17:15:58+5:30

Begusarai Sadar Hospital: मामले की गंभीरता को देखते हुए जब बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की जानकारी होने की पुष्टि की।

Begusarai Sadar Hospital dog running postmortem room severed leg in its mouth Humanity shamed video goes viral | बेगूसराय सदर अस्पतालः पोस्टमार्टम रूम से लाश का कटा हुआ पैर मुंह में दबाकर भाग रहा था कुत्ता?, मानवता शर्मसार

सांकेतिक फोटो

HighlightsBegusarai Sadar Hospital: अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।Begusarai Sadar Hospital: शवों की गरिमा के साथ इस तरह का खिलवाड़ कैसे होने दिया गया।Begusarai Sadar Hospital: शव किसका था और किस परिस्थिति में खुला छोड़ दिया गया था?

Begusarai: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में कुप्रबंधन की की वजह से पोस्टमार्टम रूम में रखे एक शव को आवारा कुत्ते ने अपना निवाला बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि एक कुत्ता पोस्टमार्टम रूम से लाश का कटा हुआ पैर मुंह में दबाकर बाहर भाग रहा था। इस वीभत्स दृश्य को देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने किसी तरह पीछा कर कुत्ते के मुंह से शव का हिस्सा छुड़ाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सदर अस्पताल की सुरक्षा लंबे समय से भगवान भरोसे चल रही है। पोस्टमार्टम रूम जैसे संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बेरोकटोक प्रवेश अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि शवों की गरिमा के साथ इस तरह का खिलवाड़ कैसे होने दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की जानकारी होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, प्रशासन अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि वह शव किसका था और किस परिस्थिति में खुला छोड़ दिया गया था?

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम रूम सुरक्षित नहीं है, तो पूरे अस्पताल की व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटनाओं को रोकने के लिए अस्पताल में बाउंड्री वॉल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

Web Title: Begusarai Sadar Hospital dog running postmortem room severed leg in its mouth Humanity shamed video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे