लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मंदिर के भूमि पूजन से पहले सुदर्शन पटनाइक ने बनाई राम मंदिर की रेत की मूर्ति, देखें तस्वीरें

By प्रिया कुमारी | Updated: August 5, 2020 12:13 IST

अयोध्या में भूमि पूजन से पहले सैंड कलाकार सुदर्शन पटनाइक ने पूरी के समुद्र तट पर राम मंदिर की कलाकृति बनाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसैंड कलाकार सुदर्शन पटनाइक ने मंगलवार पूरी के समुद्र तट पर राम मंदिर और श्री राम की रेत से प्रतिमा बनाई।समुद्र तट पर मंदिर की पांच फीट लंबी कलाकृति बनाई है जिसके लिए चार टन रेत का इस्तेमाल किया गया था।

अयोध्या में आज राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने वाला है। भूमि पूजा के लिए अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इसी बीच सैंड कलाकार सुदर्शन पटनाइक ने मंगलवार पूरी के समुद्र तट पर राम मंदिर और श्री राम की रेत से प्रतिमा बनाई है। समुद्र तट पर मंदिर की पांच फीट लंबी कलाकृति बनाई है जिसके लिए उन्होंने लगभग चार टन रेत का इस्तेमाल किया गया। इस मूर्तिकला को बनाने के लिए पांच घंटे का समय लगा है।  जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस कलाकृति को सुदर्शन पटनाइक ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। अबतक इस खूबसूरत तस्वीर पर कई हजार लाइक कमेंट आ चुके हैं। यूजर इस फोटो की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही है। 

सैंड कलाकार सुदर्शन पटनाइक ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद, मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है, मैं बहुत खुश हूं। पटनाइक भूमि पूजन के दौरान अयोध्या में मंदिर की रेत की मूर्ति बनाने के इच्छुक थे। लेकिन COVID -19 के प्रकोप के कारण इसे पुरी के समुद्र तट पर बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले साल अयोध्या का दौरा किया था, जहां मैने कई चीजों के बारे में अध्ययन किया था लेकिन महामारी के कारण कई योजनाओं को बदलना पड़ा।

सैंड कलाकार सुदर्शन पटनाइक को अपनी कलाकारी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। पटनाइक ने दुनिया भर में 60 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं में भाग लिया और देश के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोराम जन्मभूमिअयोध्याट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत