लाइव न्यूज़ :

नेपाल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त: हादसे से पहले विमान में मौजूद भारतीय शख्स कर रहा था फेसबुक लाइव-दावा, कैमरे में कैद हुआ दुर्घटना का खतरनाक वीडियो

By आजाद खान | Updated: January 16, 2023 10:23 IST

आपको बता दें कि इस विमान हादसे में अब तक 68 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी भी तालाशी अभियान जारी है और विमान के मलबे को साफ करने की भी कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में घटना से पहले प्लेन के अंदर की फुटेज देखी गई है। दावा है कि प्लेन में सवार भारतीय यात्री ने हादसे से पहले फेसबुक लाइव किया था।

काठमांडू: सोशल मीडिया पर एक फेसबुक लाइव का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय लाइव शूट किया जा रहा था जब कल नेपाल के यति एअरलाइन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दावे के अनुसार, यह लाइव वीडियो उन पांच भारतीय लोगों में से एक शख्स कर रहा था जो उस समय फ्लाइट में सवार था। 

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आसमान में उड़ते-उड़ेत प्लेन अचानक नीचे गिर जाती है और उसमें आग भी लग जाती है। आपको बता दें कि यात्री विमान हादसे मेंअब तक प्लेन में सवार 72 में से 68 लोगों की जान चली गई है। ऐसे में आगे भी बचाव-कार्या जारी है और मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है। 

वीडियो में क्या दिखा

जानकारी के अनुसार, वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ यात्रियों में से एक जिन्हें लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय था, यति एयरलाइन के इस प्लेन में सवार था। वह प्लेन से ही फेसबुक लाइव कर रहा था और वीडियो शूट कर रहा था। वीडियो में उसे हंसते और सफर का मजा लेते हुए भी देखा गया है। 

वीडियो के शुरुआत में वप प्लेन के अंदर को दिखाता है और बाकी लोगों के तरफ कैमरा करता है फिर वह प्लेन के बाहर का वीडियो बनाने लगता है। इतने भी प्लेन में कुछ आवाज होती है और कैमरे पर अंधेरा छा जाता है। इसके कुछ सेकेंड के बाद वीडियो में आग लगी हुए दिखाई देती है। हैरानी करने वाली बात यह है कि हादसे के बाद भी वीडियो रिकॉर्ड होता रहा था। 

अब तक 68 लोगों की जान चली गई है

गौरतलब है कि नेपाल में पिछले 30 साल से ज्यादा समय में सबसे भीषण हादसे में एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे। 

इस पर बोलते हुए नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि यति एअरलाइन के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनेपालविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी